UP News: चाचा प्लीज मम्मी-पापा को गोली मत मारो, फिर भी भाई और भाभी को भून डाला

उत्तर प्रदेश के बुलंदशह जिले में खानपुर थाना क्षेत्र के खिदरपुर गांव में 13 नवंबर की रात बर्थडे पार्टी में एक युवक ने अपने बड़े भाई व भाभी को गोलियों से भून दिया। इसके बाद मौके पर पुलिस ने पहुंचकर आरोपी मूलचंद को पिस्टल समेत गिरफ्तार कर लिया और दोनों घायलों को बुलंदशहर जिला अस्पताल भेजा गया। इसके बाद दोनों को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर किया गया जहां उनका इलाज जारी है। दोनों की हालत खतरे से बाहर है। घटना खानपुर थाना क्षेत्र के खिदरपुर गांव की है। इस घटनाक्रम के समय छोटे-छोटे बच्चे अपने आरोपी चाचा से गोली ना चलाने की गुहार लगा रहे थे।

मोहित शर्मा के घर उनकी बेटी मानसी का बर्थडे कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान शराब पार्टी भी हुई। बताया जा रहा है कि मोहित शर्मा की छोटे भाई मूलचंद शर्मा से पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी हाथापाई में बदल गई। ज्यादा विवाद बढ़ा तो मूलचंद पिस्टल से अपने बड़े भाई मोहित को गोली मार दी जो उसके हाथ में लगी। गोली की आवाज सुनकर मोहित की पत्नी पूजा शर्मा बीच-बचाव में आई तो आरोपी ने उनको भी गोलियां मार दी। पूजा को तीन गोली लगी।

बता दें कि आरोपी मूलचंद सिक्योरिटी गार्ड की नोएडा में नौकरी करता है। मामले में एसएसपी संतोष कुमार सिंह का कहना है कि जमीन के विवाद में इस पूरी घटना को अंजाम दिया गया है। आरोपी को पिस्टल सहित गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ की जा रही है।