अमेरिका तक पहुंची होली की धूम, ट्वीट कर उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने दी शुभकामनाएं

आज पूरे देशभर में होली का त्यौहार मनाया जा रहा हैं जिसमें जोश और उमंग देखी जा रही हैं। ऐसा नहीं हैं कि सिर्फ भारत में ही होली की धूम हैं जबकि इसकी गूंज अमेरिका तक भी पहुंची और इसे लेकर अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने ट्वीट कर सभी को शुभकामनाएं दी हैं। कमला हैरिस ने ट्विटर पर लिखा कि होली मुबारक, होली को जीवंत रंगों के लिए जाना जाता है और यह रंग अपनों और प्यार करने वालों पर डाला जाता है। होली का त्योहार सकारात्कता से भरा है।

आपको बता दें कि इस वर्ष होली 29 मार्च को मनाई जा रही है। भले ही यह मुख्य रूप से हिंदू त्योहार है, लेकिन यह अन्य धर्मों के लोगों द्वारा भी मनाया जाता है। साथ ही अब देशभर में होली का रंग गाढ़ा हो चुका है। बधाईयां भी बंटनी शुरू हो गई है। शाम को होली पर घर आने वाले मेहमानों के लिए पकवान तैयार हो चुके हैं। इसी के साथ अबीर, गुलाल और रंगों की होली खेली जा रही हैं। बुजुर्ग, जवान, महिलाएं सभी इस त्योहार का आनंद ले रहे हैं।