उत्तरप्रदेश : चलती बस में पूरी रात हुआ महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, अस्पताल में चल रहा उपचार, आरोपी फरार

उत्तरप्रदेश में महिलाओं के साथ दुष्कर्म के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं जो की शासन और प्रशासन पर कई सवाल खड़े करते हैं। उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में ऐसा ही एक मामला सामने आया जिसमें महिला के साथ चलती बस में पूरी रात सामूहिक दुष्कर्म हुआ और फिर महिला को बेहोशी की हालत में दिल्ली रोड पर फेंक दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां महिला का उपचार चल रहा है। एसएसपी अजय साहनी का कहना है कि महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

वहीं होश आने पर महिला ने बताया गया कि वह शुक्रवार रात को भैंसाली बस अड्डे से एक बस में बैठी थी। इसके बाद बस चालक और ड्राइवर ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर चलती बस में पूरी रात दुष्कर्म किया। फिर बेहोशी की हालत में दिल्ली रोड पर फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने महिला के बयान दर्ज कर लिए हैं।

पुलिस के अनुसार महिला सरधना क्षेत्र की रहने वाली है। उसके पति को बुलाया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। उधर, महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है।