रामपुर में देर रात भीषण सड़क हादसा, 5 लोगों की मौके पर ही मौत

उत्‍तर प्रदेश के रामपुर जनपद में शुक्रवार देर रात भीषण सड़क हादसा होगा गया। एक तेज रफ्तार के पलटने से 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। कार में 6 लोग सवार थे। जिन्‍हें इलाज के लिए जिला अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, यह भीषण सड़क हादसा टांडा थाना क्षेत्र के सीकमपुर में हुआ। सभी किसी लड़की के विवाह समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे।

जानकारी के अनुसार, कार की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे वह अनियंत्रित होकर सीकमपुर चौराहे के पास पलट गई। पुलिस के मुताबिक, सभी मृतक मुरादाबाद के निवासी बताए जा रहे हैं। सभी किसी लड़की के विवाह समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे, जब उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। हादसा इतना भयानक था कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्‍त हो गई।