लखनऊ: नायब तहसीलदार से फेसबुक पर हुई थी दोस्ती, फिर बढ़ा प्यार, नाले में मिला महिला कांस्टेबल का शव

उत्तर परेश की राजधानी लखनऊ के PGI थाना क्षेत्र में उस दमे सनसनी फैल गई जब एक महिला कांस्टेबल का शव मिला। महिला कांस्टेबल का नाम रुचि सिंह बताया जा रहा है। महिला कांस्टेबल का शव काली माता इलाके के नाले में मिला। इसकी सूचना लखनऊ के PGI थाने की पुलिस ने सुशांत गोल्फ थाना को दी। इसके बाद कांस्टेबल रुचि सिंह के साथ काम करने वाले साथी मौके पर पहुंचे तो उन्होंने शव की शिनाख्त की। साथ ही साथ पुलिस ने बिजनौर में महिला कांस्टेबल के परिजनों को भी सूचित किया।

पुलिस का कहना है कि ये मामला प्रेम प्रसंग का है। फेसबुक के जरिए महिला कांस्टेबल की दोस्ती नायब तहसीलदार से हुई थी। महिला सिपाही रुचि शादीशुदा थी। उसकी शादी एक कांस्टेबल से हुई थी। वह वर्तमान में कुशीनगर में तैनात हैं।

महिला कांस्टेबल बीते 13 फरवरी से ड्यूटी पर नहीं पहुंची थी। इसके बाद महिला सिपाही के साथियों ने उससे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन रुचि सिंह का फोन लगातार स्विच ऑफ जा रहा था।

जानकारी के मुताबिक, प्रतापगढ़ के रानीगंज में तैनात नायब तहसीलदार की फेसबुक से माध्यम से रुचि से दोस्ती हुई थी। इसके बाद बातचीत बढ़ी। पिछले 5 वर्षों से दोनों रिलेशनशिप में थे। बताया ये भी जा रहा है कि नायब तहसीलदार भी शादीशुदा है, लेकिन महिला सिपाही उसपर शादी का दबाव डाल रही थी।

उधर, मामले में आरोपी नायब तहसीलदार को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। जानकारी के मुताबिक हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि लखनऊ पुलिस का कहना है कि वह जल्द ही इस गुत्थी को सुलझा लेगी कि आखिर रुचि सिंह का शव नाले में कैसे मिला।