हाथरस :कोहरे और धुंध के कारण यमुना एक्सप्रेस-वे पर आपस में टकराए 8 वाहन, 3 की मौत

उत्तर प्रदेश के हाथरस में सोमवार सुबह धुंध व कोहरे के कारण यमुना एक्सप्रेस में एक्सीडेंट हुए है। कोहरे के कारण एक के बाद एक 8 वाहन आपस में टकरा गए। जिसके कारण 7 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए, वहीं 2 की मौत हो गई। मौके पर चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े। दुर्घटना की जानकारी पाकर सादाबाद कोतवाली पुलिस के अलावा यमुना एक्सप्रेस वे के कर्मी और पेट्रोलिंग एंबुलेंस मौके पर पहुंची। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया है। 7 घायलों में से 5 को आगरा के कृष्णा अस्पताल और 2 लोगों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद में भर्ती करवाया गया है। आगरा भेजे गए घायलों में 3 की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं यहां एक और की मौत हो गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हाथरस के थाना सादाबाद क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस-वे पर गांव मिढ़ावली के पास आज तड़के घने कोहरे के कारण तेज रफ्तार 8 वाहन आपस में भिड़ गए। ये वाहन नोएडा से आगरा की तरफ जा रहे थे। हादसे के बाद कई गाड़ियों के लिए परखच्चे उड़ गए थे। घायल होकर लोग वाहनों में फंसे थे। ऐसे लोगों को बाहर निकाला गया। वाहनों की इस टक्कर में 2 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। जिनकी शिनाख्त का प्रयास पुलिस कर रही है। वहीं, 7 लोग घायल मिले। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। कोतवाली प्रभारी डीके सिसोदिया पुलिस बल के साथ मौके पर हैं। उन्होंने आसपास के थानों से मदद मांगी। एसपी व डीएम भी घटनास्थल पहुंचे हैं। क्षतिग्रस्त वाहनों को यमुना एक्सप्रेस वे से क्रेन के सहारे हटाने का काम जारी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।