UP Board 12th Toppers List : प्रयागराज की महक बनीं यूपी बोर्ड 12वीं की टॉपर, देखें टॉपर्स लिस्ट

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने आज यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया है। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट रिजल्ट 2025 को छात्र UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा, यूपी बोर्ड ने टॉपर लिस्ट भी जारी की है। इस साल, जालौन के यश प्रताप सिंह ने यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा में टॉप किया है, जबकि महक जायसवाल ने यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा में टॉप किया है।

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 को छात्र UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट्स upmsp.edu.in, upresults.nic.in पर चेक कर सकते हैं। इसके साथ ही, छात्र डिजिलॉकर पर भी अपने रिजल्ट चेक कर सकते हैं। । पिछले साल, यूपी बोर्ड 10वीं में प्राची निगम और 12वीं में शुभम वर्मा ने टॉप किया था।

UPMSP UP 12th Topper List 2025: यूपी बोर्ड 12वीं टॉपर लिस्ट

यूपी बोर्ड 12वीं टॉपर लिस्ट में महक जायसवाल ने 97.20% के साथ टॉप किया है। उन्होंने बच्चा राम यादव इंटर कॉलेज से अपनी पढ़ाई की है। दूसरे नंबर पर साक्षी (96.80%), आदर्श यादव (96.80%), शिवानी सिंह (96.80%), और अनुष्का सिंह (96.80%) हैं। तीसरे नंबर पर मोहिनी (96.40%) हैं। मोहिनी ने सीएचएस सिंह इंटर कॉलेज जसवंत नगर इटावा से 12वीं बोर्ड परीक्षा दी थी।

UPMSP UP 10th Topper List 2025: यूपी बोर्ड 10वीं टॉपर लिस्ट


यूपी बोर्ड 10वीं टॉपर लिस्ट में यश प्रताप सिंह नंबर 1 पर हैं। उन्होंने हाई स्कूल परीक्षा में 97.83% अंक हासिल किए हैं। वे स्वर्गीय श्रीमती आरकेडीआईसी उमरी जालौन के छात्र हैं। दूसरे स्थान पर अंशी (97.67%) और अभिषेक कुमार यादव (97.67%) हैं। अंशी शिवाजी एस एन आई सी कटरा एस खान इटावा की छात्रा हैं और अभिषेक कुमार यादव सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज रामसनेहीघाट बाराबंकी के छात्र हैं। तीसरे स्थान पर रितु गर्ग, अर्पित वर्मा, और सिमरन गुप्ता हैं, जिन्होंने 97.50% अंक प्राप्त किए हैं।