UNICEF : पिछले साल के मुकाबले इस बार कम पैदा हुए नए साल पर बच्चे

हर दिन विश्व में लाखों बच्चे पैदा होते हैं लेकिन साल के पहले दिन जन्म लेने वाले बच्चे विशेष तारीख वाले होते हैं। संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (UNICEF) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार नए साल के पहले दिन दुनिया भर में अनुमानित रूप से 3,71,504 बच्चे पैदा होंगे। इनमें से लगभग 60,000 बच्चों का जन्म भारत में होने का अनुमान है। इस साल करीब 14 करोड़ बच्चे पैदा होंगे।

आधे बच्चे 10 देशों में जन्मेंगे

यूनिसेफ को नव वर्ष के पहले दिन आधे से अधिक बच्चे 10 देशों में पैदा होने का अनुमान है। भारत में 59,995, चीन में 35,615, नाइजीरिया में 21439, पाकिस्तान में 14,161, इंडोनेशिया में 12,336, इथियोपिया में 12,006, अमेरिका में 10,312, मिस्र में 9,455 बांग्लादेश में 9,236 और कांगो में 8,640 बच्चे शामिल हैं। यूनिसेफ ने कहा कि भारत में शुक्रवार को पैदा होने वाले बच्चे 80 वर्ष से ज्यादा जीवित रह सकते हैं।

पिछले साल ज्यादा पैदा हुए थे

गत वर्ष इसी दिन विश्व में 3,92,078 बच्चे पैदा हुए थे। भारत में एक जनवरी 2020 को 67,385 बच्चे पैदा हुएथे, जबकि चीन में 46,299 बच्चों का जन्म हुआ था। 26,039 बच्चों के जन्म के साथ नाइजीरिया तीसरे नंबर पर रहा था। यूनिसेफ के अनुसार भारत में हर साल एक जनवरी को लगभग 60 से 70 हजार बच्चे जन्म लेते हैं।