UAE ने रोकी भारतियों को तत्काल वीजा देने की सुविधा, पर्यटक वीजा की दी अनुमति

कोरोना के कहर के चलते सभी देश एहतियात बरतते हुए दूसरे देश से आने वाले यात्रिओं के लिए नियम तय कर रहे हैं और कई देशों ने तो यात्राओं पर प्रतिबंध भी लगाया हुआ हैं। UAE ने भी तीन अगस्त को भारत सहित छह देशों के लिए ट्रांजिट यात्रियों के लिए प्रतिबंध हटा लिया था। भारत के अलावा इसमें पाकिस्तान, श्रीलंका, नेपाल, नाइजीरिया और युगांडा शामिल थे। लेकिन फिलहाल के लिए संयुक्त अरब अमीरात ने भारत से आने वाले यात्रियों के लिए एयरपोर्ट पर ही तत्काल वीजा देने की सुविधा को फिलहाल रोक दिया है।

एतिहाद एयरवेज के अनुसार, भारत से आने वाले या पिछले 14 दिनों से भारत में रह रहे यात्रियों के वीजा ऑन अराइवल सुविधा को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है। गल्फ न्यूज ने रविवार को अपनी रिपोर्ट में कहा, 14 दिन देश से बाहर रहने पर यूएई में प्रवेश की सुविधा भारत के अलावा पाकिस्तान, नेपाल, नाइजीरिया, श्रीलंका और युगांडा के नागरिकों को भी दी गई है। रिपोर्ट में कहा गया कि सभी टूरिस्ट वीजा धारकों को पहुंचने पर और इसके बाद 9वें दिन एक पॉलीमेराज चेन रिएक्शन टेस्ट से गुजरना होगा।

यूएई ने ऐसे भारतीय पासपोर्ट धारकों को पर्यटक वीजा पर अपने यहां आने की अनुमति दे दी है, जो पिछले 14 दिन से भारत से बाहर किसी अन्य देश में मौजूद हैं। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने कोरोना वायरस महामारी से बचाव के उपायों के तहत अपने नागरिकों और ट्रांजिट यात्रियों के अलावा सभी का अपने देश में आवागमन बंद कर रखा है।