Twitter से सभी का हट जाएगा 'ब्लू टिक', Elon Musk ने किया बड़ा ऐलान

Twitter अब Twitter Blue सब्सक्रिप्शन के जरिए Blue Tick दे रहा है। इसके अलावा गोल्ड और ग्रे टिक भी दिए जा रहे हैं। कंपनियों के वेरिफाइड अकाउंट को गोल्डेन कलर का टिक दिया जा रहा है। लेकिन, ट्विटर के बॉस Elon Musk का नया ऐलान काफी लोगों का दुखी कर सकता है। दरअसल, Elon Musk ने ऐलान करते हुए कहा कि सभी ट्विटर यूजर्स का ब्लू टिक जल्द खत्म हो जाएगा। इसके बारे में उन्होंने ट्वीट करके जानकारी दी है। हाल ही में ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन फीचर को फिर से लॉन्च किया गया है। ऐसे में ट्विटर ब्लू टिक लेने के लिए यूजर्स को पेमेंट करना होगा।

पहले ट्विटर पर ब्लू टिक केवल जर्नलिस्ट, पॉलिटिकल फीगर, सेलिब्रिटी और दूसरे लोगों को दिया जाता था। अब पहले से वेरिफाइड सभी अकाउंट्स का ब्लू टिक हट जाएगा। एक ट्वीट के रिप्लाई में उन्होंने लिखा कि कुछ महीने में सभी लीगेसी ब्लू चेक को हटा लिया जाएगा।

आसान भाषा में बोले तो जिनलोगों के पास पहले से ब्लू टिक था वो लीगेसी हो गया है। यानी वो अकाउंट पहले वेरिफाइड हुआ था अब वेरिफाइड नहीं है। इस वजह से आने वाले समय में ब्लू टिक भी उनके नाम के आगे से हट जाएगा।

मस्क ने कहा है कि इन लोगों को ब्लू टिक गलत तरीके से दिया गया। अभी 4 लाख से ज्यादा ट्विटर अकाउंट्स के पास ब्लू चेक मार्क है। ये वेरिफिकेशन मार्क बताता है कि अकाउंट ऑथेंटिक है और वो सही जानकारी देगा। मस्क ने कहा कि नई सब्सक्रिप्शन सर्विस से इंडीविजुअल्स को सोशल स्टेटस से अलग ब्लू टिक दिया जाएगा।अगर वो इसके लिए पेमेंट करते हैं तो उनको ब्लू टिक दिया जाएगा। कुछ समय पहले भी कंपनी ने इस फीचर को जारी किया था। लेकिन, कई गलत अकाउंट्स को भी ब्लू टिक मिल गया जिसके बाद वो फेक खबरें फैलाने लगे। इसका भारी नुकसान ओरिजिनल कंपनियों को झेलना पड़ा।

ट्विटर ब्लू के लिए कंपनी ने 8 डॉलर प्रति महीने का चार्ज रखा है। हालांकि, ऐपल यूजर्स के लिए ये चार्ज 11 डॉलर प्रति महीने का है।