भारतीय क्रिकेट खिलाडियों द्वारा किए जाने वाले टोटके

भारतीय क्रिकेट की वर्तमान स्थिति किसी भी भारतीय को गर्व महसूस करवा सकती हैं। और इसके पीछे का श्रेय जाता है उन क्रिकेटर्स को जिन्होनें अपनी मेहनत और किस्मत से भारतीय क्रिकेट टीम को अपने मुकाम तक पहुँचाया। जी हाँ, भारतीय क्रिकेटर्स जिस तरह अपनी मेहनत से अपना खेल सुधारते है उसी तरह कुछ टोटके भी करते हैं जिन पर उनका विश्वास होता हैं। आज हम आपको कुछ खिलाडियों और उनके द्वारा किये जाने वाले टोटकों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं क्रिकेटर्स के उन टोटकों के बारे में।

* विराट कोहली

टोटके की बात आई हैं तो शुरुआत कप्तान से करते हैं। खुद टीम के कप्तान विराट कोहली टोटके करने में माहिर हैं। वो हमेशा तो नहीं लेकिन महत्वपूर्ण मैच में उन्ही दस्तानों को पहनते हैं जिससे उन्होंने पहले के मैचों में ज्यादा रन बनाए थे।

* महेंद्र सिंह धोनी


किस्मत के धनी महेंद्र सिंह धोनी के साथ भी ऐसी ही कहानी हैं। सारी दुनिया मानती हैं कि वो किस्मत के धनी थे इसलिए उनके रास्ते तरक्की मिलती गई और इस बात को सारी दुनिया के साथ साथ खुद धोनी भी मानते हैं। इसलिए उन्होंने अपनी जर्सी का नम्बर 7 चुना क्योंकि यह उनका लक्की नम्बर हैं और बर्थ की तारीख भी।

* शिखर धवन

टोटके के मामले में धवन भी शिखर पर हैं। जिस धवन के मुछों के ताव को हम स्टाईल समझते हैं। दरअसल वो तो उनका टोटका हैं। वो कभी मैदान पर क्लीन सेव नहीं जाते।

* सचिन तेंदुलकर


सचिन मैदान पर जाने से पहले ही टोटका कर लेते हैं। उन्हें यह टोटका बल्ला पकड़ने से पहले हमेशा करना पड़ता हैं। वो अपने पैड को हमेशा ही बाएं पैरों में पहनते हैं। उसके बाद दाहिने।

* राहुल द्रविड

भारत के अंडर-19 टीम के कोच और भारतीय क्रिकेट के दीवार राहुल द्रविड जब मैदान पर जाते थे तो वह मैदान पर सबसे पहले दांया कदम रखते थे।

* वीरेंदर सहवाग

सहवाग ने भी कई टोटके अपना खुद के खेल को सुधारने के लिए लेकिन किस्मत में उनके टोटके कितने काम आए यह तो वो ही बता सकते हैं। खराब फर्फोरमेंस से जूझ रहे विराट ने बिना नम्बर वाली टी- शर्ट भी ट्राई किया।