उदयपुर को पर्यटन के लिए जाना जाता हैं जहां उदयसागर झील में लोग नाव की सवारी करते हैं। जिला प्रशासन और परिवहन विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए उदयपुर की उदयसागर झील से अवैध अट्ठारह बोट्स को सीज किया गया है। परिवहन विभाग के अधिकारियों को सूचना मिली थी कि उदय सागर झील में अवैध रूप से बोट का संचालन किया जा रहा है। जिस पर परिवहन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और निरीक्षण किया। इस दौरान 18 अवैध बोट झील में मिली। जिन्हें परिवहन विभाग द्वारा सीज कर दिया गया है।
उदयपुर की उदयसागर झील में मछुआरों द्वारा अवैध बोट का संचालन किया जा रहा था। मछुआरे इन बोट पर सवार होकर उदयसागर झील में अवैध रूप से मत्स्य पालन कर रहे थे। जिसको लेकर उदयपुर जिला कलेक्टर चेतन देवड़ा ने परिवहन अधिकारी प्रकाश सिंह राठौड़ को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जिसके बाद परिवहन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और इस कार्रवाई को अंजाम दिया।उदयपुर के मुख्य परिवहन अधिकारी प्रकाश सिंह राठौड़ ने बताया कि उदयसागर झील में अवैध रूप से मोटर बोट संचालन की शिकायत मिली थी। परिवहन विभाग के अधिकारियों द्वारा जब इस शिकायत का सत्यापन कराया गया। तब पता चला कि उदयसागर झील में मछुआरे बिना परमिशन बोट का संचालन कर रहे थे। ऐसे में मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन करने पर उनके खिलाफ इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।