Tokyo Olympics में गोल्ड जीतने के बाद नीरज चोपड़ा पर हुई इनामों की बारिश, जानिए किसने क्‍या दिया

नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने टोक्‍यो ओलंपिक (Tokyo Olympics 2020) में गोल्‍ड मेडल (Gold Medal) जीतकर इतिहास रच दिया। उन्होंने शनिवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में 87.58 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ जेवलिन थ्रो का गोल्ड मेडल अपने नाम किया। नीरज ओलंपिक इतिहास में व्यक्तिगत गोल्‍ड मेडल जीतने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। नीरज की इस जीत के साथ पूरा देश जश्न में डूबा हुआ है। नीरज की इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बाद अब उन पर इनामों की बारिश शुरू हो गई है। जीत के 3 घंटे में ही नीरज को 13.75 करोड़ रुपए कैश प्राइज देने का ऐलान कर दिया गया।

- हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 6 करोड़ रुपए नकद और क्लास-वन जॉब देने का ऐलान किया है।
- नीरज को 50% रियायत के साथ हरियाणा सरकार प्लॉट भी देगी।
- नीरज चोपड़ा को पंचकुला में एथलेटिक्स के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का प्रमुख बनाए जाने का ऐलान किया गया है।
- भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भी गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा को 1 करोड़ रुपए देने का ऐलान किया है।
- पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नीरज चोपड़ा को 2 करोड़ रुपए नकद इनाम देने का ऐलान किया है।
- मणिपुर सरकार ने नीरज को 1 करोड़ रुपए देने की घोषणा की है।
- भारत सरकार ने 75 लाख रुपये की इनामी राशि देने का ऐलान किया।
- आनंद महिंद्रा नीरज चोपड़ा को XUV700 देंगे।