गूगल पर सर्च की गई ये चीजें आपको डाल सकती है परेशानी में

गूगल एक ऐसा प्लेटफार्म है जिसके बारे में आज दुनिया का बच्चा-बच्चा जानता हैं। गूगल के बिना वर्तमान समय में लोगों के सभी काम हो पाना थोडा मुश्किल काम हैं। क्योंकि वर्तमान समय में हर व्यक्ति पूरी तरह से गूगल पर निर्भर हो चूका हैं और जब उसे किसी भी चीज का पता करना होता है तो व्यक्ति गूगल पर ही सर्च करता हैं। लेकिन गूगल पर सर्च की गई चीजें आपको परेशानी में भी डाल सकती हैं। जी हाँ, कुछ चीजें ऐसी है जिसे गूगल पर सर्च करना आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी चीजें बताने जा रहे हैं जो आप गूगल पर सर्च ना करें तो अच्छा रहेगा। आइये जानते हैं उन चीजों के बारे में।

* अपराध संबंधी जानकारी
: कभी भी गूगल पर अपराध संबंफधि जानकारी सर्च नही करनी चाहिए। दरअसल कई देशों की साइबर पुलिस गूगल और अन्य वेबसाइट्स पर किये जा रहे संदेहजनक चीजो पर बहुत बारीकी से नजर रखती हैं। भारतीय पुलिस भी इस मामले में पीछे नही हैं। आजकल क्राइम केस को सुलझाने के लिए साइबर पुलिस द्वारा इन्टरनेट पर उस व्यक्ति की जानकारी खंगालना आम बात हैं। इसलिए आप ऐसे किसी भी संदेहजनक चीजो को सर्च करने से बचे वरना हो सकता हैं आपको हवालात की हवा खानी पड़ जाए।

* हेल्थ और मेडिकल ड्रग्स से जुडी बातें : अगर आप बीमारी और मेडिसिन से जुड़ी कोई भी चीज सर्च करते हैं तो यह डाटा थर्ड पार्टी को ट्रांसफर कर दिया जाता है। जिसके आधार पर आपको उस बीमारी से ट्रीटमेंट के विज्ञापन भेजे जाते हैं। यह लीक हुई मेडिकल जानकारी क्रिमनल वेबसाइट्स के साथ भी शेयर की जाती है। जो मेडिकेड फ्रॉड और दूसरे स्कैम में यूज होती है।

* अपनी आइडेंटिटी से जुड़ा सर्च : कभी भी गूगल पर अपनी आइडेंटिटी से जूड़ा सर्च नही करना चाहिए। क्योकी गूगल के पास आपके सर्च किये हुए चीजो का पूरा डाटा होता हैं, उसके पास पूरी सर्च हिस्ट्री होती हैं आपकी। अपनी आइडेंटिटी से जुड़ी चीजे सर्च करने से जानकारी लीक होने का खतरा होता हैं। यहाँ पर आपको यह चीज पता होनी चाहिए कि गूगल आपकी पहचान के आधार पर आपको विज्ञपन देता हैं और अपनी आइडेंटिटी सर्च करोगे तो आपको वैसी ही विज्ञापन देखने को मिलेगी।

* ईमेल एड्रेस : अपना ईमेल ऐड्रेस गूगल सर्च इंजन में नहीं डालना चाहिए। इससे आपके अकाउंट हैक होने, पासवर्ड लीक होने और किसी स्कैम में फंसने के चांस बढ़ जाते हैं। अगर आपकी ईमेल पब्लिक हो गयी, अगर आपका अकाउंट हेक हो गया तो फिर आप बहुत बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं।

* असुरक्षा से जुड़ी चीजे : कभी भी गूगल में असुरक्षा से जुड़ी चीजे सर्च नही करनी चाहिए क्यो की ऐसा करने से आपको अनेको जरियो से विज्ञपन आने लग जाएंगे जिसमे आप से कहा जायेगा कि आप हमारी सर्विस को यूज करके कौन आपको इन्टरनेट पर फॉलो कर रहा हैं यह जान सकते हैं और अगर आप इन विज्ञापनों के झांसे में फंसते हैं तो फिर आपकी निजी जानकारियां आपसे मांगी जायेगी और आप का डाटा अनसेफ हाथों में चला जाएगा । फिर आपका क्या होगा आप खुद समझ सकते हैं।