मध्यप्रदेश : ब्लेड से अपना गला काट पत्नी को फोटो की वॉट्सऐप, अस्पताल में इलाज जारी

मध्यप्रदेश के बैतूल में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जहां पति ने ब्लेड से अपना गला काट पत्नी को फोटो वॉट्सऐप की। पत्नी समय रहते परिजनों के साथ घटनास्थल पर पहुंची और गंभीर हालत में पति को अस्पताल में भारती कराया गया। अभी तक गला काटने के पीछे के कारण का खुलासा नहीं हो पाया हैं। मुलताई SDOP नम्रता सौंधिया ने बताया कि तरोड़ा गांव में एक युवक द्वारा खुद के गला काटने की सूचना मिली है। टीम को बैतूल भेजा। तब तक उसे नागपुर भेज दिया गया। नागपुर जाकर टीम बयान लेगी। उसके बाद गला काटने की सही वजह सामने आएगी।

जानकारी के अनुसार युवक संदीप पुत्र लोकचंद पटले नागपुर का रहने वाला है। वह अपनी ससुराल बोरदेही थाना क्षेत्र के ग्राम तरोड़ा में आया था। बुधवार रात को युवक ने गांव से कुछ दूरी पर अपना गला काट लिया और फिर उसने अपना फोटो खींच कर पत्नी को वॉट्सऐप कर दिया। जैसे ही पत्नी ने फोटो देखा, उसके होश उड़ गए। अपने भाई और परिचितों के साथ वह घटनास्थल पर पहुंची। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुलताई लाया गया। टांके लगाने और प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में भी हालत में सुधार नहीं होने से उसे गुरुवार को नागपुर रेफर कर दिया गया।