मध्यप्रदेश : सास ने मोबाइल छीना तो दो बेटियों को कुएं में फेंक खुद फंदे पर झूली, बच गई एक बच्ची की जान

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में के सनसनीखेज मामला सामने आया हैं जहां एक महिला से उसकी सांस ने मोबाइल छीन लिया तो वह अपनी दो बच्चियों को कुएं में फेंक खुद फंदे पर झूल गई। घटना में 10 माह की मासूम और महिला की मौत हो गई, जबकि 4 साल की बच्ची कुएं की ईंट में फंस गई। इससे बच्ची सुरक्षित बच गई। थाना प्रभारी एसआई प्रदीप सराफ ने बताया, डायल 100 पर घटना की सूचना मिली थी। पुलिस ने गां वालों की मदद से शवों को बाहर निकलवाया। पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

घटना रविवार दोपहर सटई थाना क्षेत्र के ग्राम पारवा की है। यहां रहने वाली रानी यादव (25) पति कन्हैया यादव का शनिवार को मोबाइल चलाने को लेकर सास से झगड़ा हो गया। उस समय पति घर पर नहीं था। सास ने बहू का मोबाइल छीनकर रख लिया। इससे रानी नाराज हो गई। उसकी दो बेटियां हैं। इनमें एक की उम्र 4 साल और दूसरी की उम्र 10 माह है। दूसरे दिन यानि रविवार को रानी रोजाना की तरह जानवरों को चारा-पानी देने गई। वह दोनों बेटियों को भी साथ ले गई।

लौटते समय दलित बस्ती स्थित कुएं में दोनों बच्चों को पहले कुएं में फेंक दिया। फिर खुद भी कुएं में ही फंदे से लटक गई। 10 माह की बच्ची और रानी की मौत हो गई, जबकि 4 साल की बच्ची कुएं के पाट में फंसने से पानी में नहीं गिरी। इससे उसकी जान बच गई। हालांकि बच्ची को चोटें आई हैं। चोट लगने के बाद बच्ची की रोने की आवाज सुनकर लोगों ने कुएं में झांककर देखा तो वे सन्न रह गए। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।