Chandra Grahan 2020 : कुछ ऐसा दिखाई दिया ग्रहण से पहले चांद, लोगों ने की पूजा

आज 5 जून, शुक्रवार को साल 2020 का दूसरा चंद्रग्रहण रात 11:16 बजे लगने जा रहा हैं जो कि छह जून की सुबह 2:32 बजे तक रहना हैं। रात 12:54 पर यह चरम पर होगा। हांलाकि यह चंद्रग्रहण उपच्छाया हैं जिसमें सूतक नहीं लगता हैं और इसमें चाँद की चमक कुछ फीकी पड़ जाती है लेकिन वह पूरा या आंशिक रूप से भी अदृश्य नहीं होता हैं। उपच्छाया में चांद का आकर वहीँ रहता हैं। हम आपके लिए चंद्रग्रहण से पहले की चांद की तस्वीर लाए हैं।

ज्योतिषियों का मानना है कि आज की रात को चंद्रमा पर मात्र पृथ्वी की छाया पड़ेगी जिसे उपच्छाया कहा जाता है इसलिए इसे ग्रहण नहीं कह सकते। हांलाकि लोगों इ ग्रहण से पहले घरों से निकलकर चांद को देखा और इसकी पूजा भी की। चंद्र ग्रहण में सूतक का प्रभाव नहीं रहेगा। यह ग्रहण पूरे भारत के साथ ही यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, दक्षिण पूर्व अमेरिका में भी नजर आएगा। इससे पहले 10 जनवरी को ऐसा ही चंद्र ग्रहण लगा था।