उज्जैन : महाकाल को अजमेर के भक्त ने चढ़ाई 36 किलो चांदी, जानें दिया क्या-क्या

मध्यप्रदेश के उज्जैन में माहाकाल का मंदिर हैं जिसके भक्तों की कोई कमी नहीं हैं। महाकाल के दर्शन के लिए देशभर से भक्तगण आते हैं और अपनी श्रद्धा से चढ़ावा भी चढ़ाते हैं। गुरुवार को राजस्थान के अजमेर से आए श्रद्धालु ने पूजा-अनुष्ठान कर महाकाल मंदिर में करीब 36 किलो 700 ग्राम चांदी के गहने और आभूषण दान में दिए हैं जिनकी कीमत करीब 25 लाख रुपए आंकी जा रही हैं। मंदिर के पुरोहित पंडित लोकेश व्यास ने बताया, चांदी की सामग्री भगवान महाकाल के लिए भस्मारती में उपयोग के लिए प्रदान की है।

मंदिर के अभिषेक स्थल पर दानदाता ने चांदी की सामग्री का पूजन कर सभी सामग्री मंदिर प्रबंध समिति को सौंपी। मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक नरेंद्र सूर्यवंशी ने यह सामग्री प्राप्त की। दानदाता को समिति की कोठार शाखा द्वारा रसीद प्रदान की गई। इस दौरान पं। भावेश व्यास, पं। तिलक व्यास, पं। विनोद व्यास आदि उपस्थित थे।

जानें क्या दिया हैं दान में

- 15 किग्रा चांदी से बना एक बड़ा पटिया
- 1 मुकुट
- 1 मुंडमाला
- 1 छत्र
- 3 चांदी की थाली
- 10 कटोरी
- 3 आरती
- 3 खप्पर
- 2 चवर
- 1 त्रिपुंड
- 1 बिल्वपत्र की माला