प्रदेश में बदमाशो के हौसले बुलंद होते नजर आ रहे हैं और पुलिस का बल कहीं कमजोर दिखाई देने लगा हैं क्योंकि आए दिन सरेआम कई ऐसी वारदात हो रही हैं जो आमजन की चिंता को बढ़ा रही हैं। ऐसी ही एक घटना बागपत में बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के बावली गांव में हुई जहां शिवम उर्फ फोडू (25 वर्ष) की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। झगड़े की रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
सोमवार को शिवम गांव में ही दुकान से सामान खरीदने गया था। इस बीच बाइक पर सवार होकर आए तीन हमलावरों ने उस पर गोली चला दी, जिसमें शिवम की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार बदमाश तमंचे लहराते हुए फरार हो गए। सीओ बड़ौत आलोक कुमार, कोतवाली प्रभारी अजय शर्मा गांव पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। हत्या की वजह झगड़े की पुरानी रंजिश बताई जा रही है। सीओ बड़ौत का कहना है कि जांच की जा रही है।