महोबा : बेखौफ आरोपियों का दुस्साहस, घर में घुसकर किशोरी से किया दुष्कर्म, दो गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश में बेखौफ अपराधी लगातार अपने गलत मंसूबो को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा ही दुस्साहस देखने को मिला महोबा में जहां पांच दिन पहले जिन दो युवकों पर किशोरी ने छेड़छाड़ की रिपोर्ट करवाई थी उन्होंने ही घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज करते हुए आरोपी रोहित यादव व कल्लू राजपूत को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। थाना प्रभारी विनोद कुमार यादव का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है।

पनवाड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी 18 फरवरी को घर पर थी। तभी दो युवकों ने छेड़छाड़ की थी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी रोहित यादव व कल्लू राजपूत के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट, पॉक्सो व एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की थी। किशोरी का आरोप है कि 21 फरवरी की शाम जब परिजन खेतों पर गए थे। तभी दोनों युवक घर में घुस आए और रोहित ने दुष्कर्म किया कल्लू ने मारपीट करते हुए घर में रखी 40 हजार की नगदी निकाल ली और दोनों फरार हो गए।