तालिबान का नया फरमान- पुरुषों को साथ लेकर पब्लिक पार्क घूमने नहीं जा सकेंगी महिलाएं, वरना अंजाम...

अफगानिस्तान में तालिबान (Taliban) के कब्जे को करीब 9 महीने बीत चुके हैं। तालिबान नए-नए फरमान जारी कर रहा है। अफगानिस्तान पर कब्जे के बाद से तालिबान वहां की महिलाओं की आजादी के खिलाफ कई कदम उठा चुका है। तालिबान ने पब्लिक पार्कों में महिलाओं और पुरुषों की एंट्री के लिए अलग अलग दिन भी निर्धारित किये गए हैं। यानी महिलाओं के लिए निर्धारित दिनों ने पुरुषों की एंट्री बैन होगी और पुरुषों के लिए निर्धारित किए गए दिनों में महिलाओं की। नए तुगलकी फरमान के तहत अब हफ्ते में 3 दिन (रविवार, सोमवार और मंगलवार) सिर्फ महिलाएं और बाकी 4 दिन (बुद्धवार, गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार) पुरुषों को पार्क के अंदर जाने की इजाजत होगी। वहीं, महिलाओं को अपने 3 दिनों में हिजाब पहनना भी जरूरी होगा। तालिबान के संस्कृति मंत्रालय ने फरमान जारी किया है कि अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के सार्वजनिक यानी पब्लिक पार्कों में महिला और पुरुष साथ नही जा सकेंगे।

अपने आदेश ने तालिबान ने कहा कि अगर महिलाओं के निर्धारित किये गए दिनों में पुरुष या पुरुषों के लिए निर्धारित किये गए दिनों में महिलायें पब्लिक पार्क में जाती हैं तो उन पर कठोर सजा दी जाएगी। वहीं, इस सजा के खिलाफ अपील करने की इजाजत भी किसी को नहीं होगी।

रविवार को तालिबान ने एक और नया फरमान जारी किया है। तालिबान ने पुरुषों के बिना महिलाओं के फ्लाइट में सफर करने पर रोक लगा दी है। तालिबान का कहना है कि किसी महिला को देश में या देश के बाहर फ्लाइट से सफर करने के लिए किसी न किसी पुरुष रिश्तेदार के साथ की जरूरत होगी।

तालिबान ने कहा है कि जिन महिलाओं ने पहले ही टिकट बुक कर लिया था, उन्हें सोमवार तक यात्रा करने की अनुमति दी जाएगी। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शनिवार को काबुल हवाईअड्डे पर कुछ महिलाओं को टिकट देने से मना कर दिया गया

आपको बता दें कि अगस्त 2021 से लेकर अब तक 9-12 वीं क्लास में पढ़ने वाली बच्चियों के स्कूल बंद हैं। वहीं लड़के और लड़कियों के एक साथ एक ही क्लास में पढ़ने पर भी पाबंदी लगी है।