समंदर किनारे तैर रहा था शख्स, शार्क ने किया जानलेवा हमला, 2 टुकड़े कर निगल गई

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में एक तैराक पर शार्क ने हमला किया। शार्क के हमले से तैराक की मौत हो गई। शार्क के हमले के वक्त तैराक मदद के लिए चिल्ला रहा था। लेकिन लोग असहाय थे। लेकिन वहां, मौजूद लोग कुछ नहीं कर सके। एक चश्मदीद ने बताया कि पानी तैराक के खून से लाल हो गया था। शार्क के मुंह में तैराक के शरीर के टुकड़े थे। बाद में बचाव दल के अधिकारियों को पानी में कुछ मानव अवशेष भी मिले।

'डेली मेल' की खबर के अनुसार तैराक दोपहर में सिडनी के व्यस्त Little Bay Beach पर तैर रहा था, तभी अचानक 14 फीट की बड़ी व्हाइट शार्क ने उसपर अटैक कर दिया। Beach पर तैराक की चीख-पुकार सुनकर बचाव दल अलर्ट हो गया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। कुछ पल संघर्ष करने के बाद शार्क ने तैराक के शरीर के दो टुकड़े कर दिए।

न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने कहा कि साल 1963 के बाद सिडनी में यह दूसरा घातक शार्क हमला है। 1963 में शार्क के हमले में अभिनेत्री Marcia Hathaway की मौत हो गई थी।