SRH Vs DC : हैदराबाद ने भी चखा जीत का स्वाद, मैन ऑफ द मैच रहे राशिद खान

आईपीएल के 13वें सीजन का 11वां मैच बीते दिन मंगलवार को खेला गया। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेले गए इस मैच में हैदराबाद ने भी जीत का स्वाद चखा और दिल्ली को 15 रन की हार झेलनी पड़ी। इसी के साथ ही दिल्ली अंकतालिका में शीर्ष से एक स्थान खिसककर दूसरे स्थान पर आ गई और राजस्थान रॉयल्स सबसे ऊपर पहुंच गई। दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स थी। हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट खोकर 162 रन बनाए थे। इसके जवाब में दिल्ली 7 विकेट गंवाकर 147 रन ही बना सकी। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स ने 15 रन से यह मैच गंवाया। राशिद खान मैन ऑफ द मैच रहे।
SRH के करामाती गेंदबाज

भुवनेश्वर कुमार : 4 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट
टी नटराजन : 4 ओवर में 25 रन देकर 1 विकेट
राशिद खान : 4 ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट

SRH के लिए इन्होंने बनाए रन

डेविड वार्नर : 33 गेंदों में 45 रन
जॉनी बेयरस्टो : 48 गेंदों में 53 रन
केन विलियमसन : 26 गेंदों में 41 रनआईपीएल में राशिद का बेस्ट परफॉर्मेंस

अफगानिस्तान के राशिद खान ने मैच में 14 रन देकर 3 विकेट लिए। यह उनका आईपीएल में अब तक का बेस्ट परफॉर्मेंस है। इससे पहले वे तीन बार 19 रन देकर 3 विकेट ले चुके हैं। यह कारनामा उन्होंने सबसे पहले 2017 में गुजरात लॉयंस के खिलाफ किया। इसके बाद 2018 में किंग्स इलेवन पंजाब और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ भी यह प्रदर्शन दोहराया था।

बेयरस्टो की आईपीएल में चौथी फिफ्टी

मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की धीमी शुरुआत हुई थी। शुरुआती 5 ओवर में टीम 24 रन ही बना पाई थी। इसके बाद ओपनर डेविड वॉर्नर ने 45, जॉनी बेयरस्टो ने 53 और केन विलियम्सन ने 41 रन की पारी खेली। बेयरस्टो की आईपीएल में यह चौथी फिफ्टी रही।

अमित मिश्रा और कगिसो रबाडा को 2-2 विकेट

वहीं, दिल्ली के लिए अमित मिश्रा और कगिसो रबाडा ने 2-2 विकेट लिए। अमित ने हैदराबाद के कप्तान वॉर्नर (45) को विकेटकीपर ऋषभ पंत और मनीष पांडे (3) को रबाडा के हाथों कैच आउट कराया। रबाडा ने जॉनी बेयरस्टो (53) और केन विलियम्सन (41) को पवेलियन भेजा। उन्होंने बेयरस्टो को एनरिच नोर्त्जे के हाथों कैच आउट कराया, जबकि विलियम्सन का कैच अक्षर पटेल ने लिया।