
श्रीनगर। पहलगाम आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय के निर्देश पर अब श्रीनगर से दिल्ली के बीच हवाई किराए में भारी कटौती की गई है। जहां पहले टिकट ₹65,000 तक पहुंच गया था, अब वही टिकट ₹14,000 के आसपास मिल रहा है।
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद बड़ी संख्या में पर्यटक श्रीनगर से दिल्ली लौटना चाहते थे, जिससे हवाई अड्डों पर भीड़ बढ़ गई और टिकटों की कीमत आसमान छूने लगी। कई यात्रियों ने सोशल मीडिया पर महंगे टिकटों के स्क्रीनशॉट शेयर किए, जिससे हड़कंप मच गया।
सरकार ने दिए कड़े निर्देशनागरिक उड्डयन मंत्री के राममोहन नायडू ने बुधवार को बताया कि श्रीनगर से उड़ानों का किराया नियमित और नियंत्रित रखा जा रहा है। यात्रियों की सुविधा के लिए तीन अतिरिक्त उड़ानें चलाई जा रही हैं।
इनमें शामिल हैं:
• IndiGo 6E 3203: शाम 5 बजे प्रस्थान, शाम 6 बजे आगमन
• IndiGo 6E 3103: शाम 6 बजे प्रस्थान, शाम 7:30 बजे आगमन
• SpiceJet की एक उड़ान: रात 10:30 बजे प्रस्थान
इसके अलावा, सभी एयरलाइंस ने टिकट रद्दीकरण और पुनर्निर्धारण शुल्क माफ कर दिए हैं, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
नायडू ने सोशल मीडिया पर लिखा, बुधवार सुबह 6 से दोपहर 12 बजे तक श्रीनगर एयरपोर्ट से 3,337 यात्रियों ने उड़ान भरी है। यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं को प्राथमिकता दी जा रही है।
DGCA ने भी दिए निर्देशएविएशन रेगुलेटर DGCA ने एयरलाइंस को निर्देश दिए हैं कि श्रीनगर से अधिक उड़ानें चलाई जाएं ताकि पर्यटकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जा सके।