UP Election 2022 : अखिलेश के करहल से चुनाव लड़ने की घोषणा होते ही भाजपा में शामिल हुआ यह सपा नेता

उत्तरप्रदेश में चुनाई दिएर जारी हैं जहां सात चरणों में चुनाव होने हैं। सात मार्च को आखिरी चरण के चुनाव हैं और 10 मार्च को परिणाम सामने आएंगे। इस समय तो नेताओं का पार्टी छोड़कर जाने का दौर जारी हैं जहां मैनपुरी जिले की करहल विधानसभा सीट से अखिलेश यादव के चुनाव लड़ने की घोषणा के अगले ही दिन समाजवादी पार्टी के करहल विधानसभा क्षेत्र के सपा नेता रघुपाल सिंह भदौरिया ने पार्टी से इस्तीफा देते हुए शुक्रवार को लखनऊ में भाजपा की सदस्यता ली।

करहल के गांव किरथुआ निवासी रघुपाल सिंह भदौरिया समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव रहे हैं। वह प्रधान भी रह चुके हैं। उन्होंने लंबे समय से सपा से दूरी बना ली थी। भाजपा में शामिल होने के बाद रघुपाल सिंह ने सपा पर जातिवाद का आरोप लगाया। उनका कहना है कि सपा में यादव जाति के लोगों को ज्यादा महत्व दिया जाता है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सपा का गढ़ कहे जाने वाले मैनपुरी जिले की करहल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। गुरुवार शाम को सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने फोन पर इसकी पुष्टि की।