अफगानिस्तान में अब तालिबानी सरकार बनने वाली है। राष्ट्रपति अशरफ गनी और उप-राष्ट्रपति अमीरुल्लाह सालेह देश छोड़कर भाग चुके हैं। हालात बिगड़ने की वजह से लोग यहां से पलायन कर रहे हैं। काबुल एयरपोर्ट पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा है। एयरपोर्ट पर किसी बस स्टेशन की तरह भीड़ हो रही है। लोगों को जहां जगह मिल रही है, वे चढ़ रहे हैं। कई लोग बिना लगेज लिए ही भाग रहे हैं।
इसी बीच रिपोर्ट्स आ रही हैं कि तालिबान ने लोगों से 17 अगस्त को सुबह 8 बजे तक घरों में ही रहने को कहा है। काबुल एयरपोर्ट से कमर्शियल फ्लाइट्स भी बंद कर दी गई हैं, सिर्फ सैन्य विमानों को उड़ान की इजाजत है।