योगी आदित्यनाथ की कुछ ऐसी जानकारी जो आप को कर देगी हैरान

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री के पद के लिए घोषित किये गए योगी आदित्यनाथ के बारे में सभी लोग जानते होंगे। हमारे देश में कई ऐसे नेता - राजनेता आये जिन्होंने चुनाव में जनता द्वारा अच्छे मतों से चुनावी सत्ता सभाली है। योगी आदित्यनाथ का मशूहर कथन एक हाथ में माला एक हाथ में भाला इनकी कट्टरवादीता को दर्शाता है। तो आइये जानते है इनकी जिंदगी के बारे में कुछ जानकारिया जिन्हें जान कर आप को हैरानी होगी।

1. क्या आप जानते है इन्हें ‘ हिंदू हृदय सम्राट ’ के नाम से भी जाना जाता है। योगी का असल नाम अजय सिंह बिष्ट है।

2. योगी आदित्यनाथ भाजपा के सांसद होने के साथ साथ हिंदू युवा वाहिनी के संस्थापक भी हैं। इन्होंने हिन्दू युवाओ को एक साथ लाकर हिन्दू वाहिनी संस्था का निर्माण किया था।

3. कट्टर हिन्दुत्ववादी नेता माने जाने वाले 44 वर्षीय आदित्यनाथ देश की सर्वाधिक आबादी वाले राज्य के पहले अविवाहित पुरुष मुख्यमंत्री हैं।

4. क्या आप जानते है अपनी कम उम्र मे ही इन्होंने राजनीती में कदम रख दिया था और इन्होंने कई चुनावी पदों को भी सँभाला है और यह गोरखपुर सीट से लगातार 5 बार सांसद रहे है।

5. योगी आदित्यनाथ कार के बेहत शौकीन है इनके पास 3 लाख की पुरानी टाटा सफारी, 21 लाख की टोयोटा फॉर्च्यूनर और 12 लाख की इनोवा है। इसी के साथ 2004 में योगी के पास एक क्वालिस, एक टाटा सफारी और एक मारुति एस्टीम कार थी। 2009 में उनके पास एक नई सफारी और एक फोर्ड आइकॉन थी।

6. योगी को बीजेपी का फायर ब्रांड नेता माना जाता है।

7. 2014 में इनकी संपत्ति 72 लाख थी जिसमे से उनके पास उनके पास 1 लाख 80 हजार रुपये की रायफल और रिवॉल्वर भी शामिल है।

8. योगी आदित्यनाथ को आभूषणों का भी बहुत शौक है। इनके पास अष्ट धातु के कुंडल, सोने की चेन और रुद्राक्ष की माला है. इन कीमत 45000 बताई जाती है। योगी मोहमाया से दूर रहने वाले व्यक्ति है इसलिए इन्होंने आज तक शादी भी नही की है।

9. सीएम योगी आदित्यनाथ के कैबिनेट में दो डिप्टी सीएम और 44 मंत्री हैं।

10 . योगी आदित्यनाथ आत्म अनुशासन वाले व्यक्ति है। इनका मानना है कि जीत के पीछे अनुशासित जिंदगी का बहुत बड़ा हाथ होता है। इनका कहना है की यदि मनुष्य अपना पूरा दिन कुछ बंधे हुए नियमों पर चलता है तो उसे जीवन में सफल होने से कोई नहीं रोक सकता।

11. योगी जी का कहना है कि रात की नींद जितनी अच्छी होती है। दिमाग उतना शांत रहता है। ऐसे दिमाग से आप बड़ी से बड़ी समस्याओं का समाधान आसानी से कर सकते हैं।

12. योगी आदित्यनाथ का कहना है कि सफलता की ऊचाइंयों तक पहुंचने के लिए भगवान को खुश करना जरूरी है। योगी आदित्य नाथ जी सुबह उठने के बाद नहा-धोकर भगवान की पूजा-अर्चना करते है जिससे उनके हर काम सफल होते है।

13. योगी आदित्यनाथ पूरे दिन हल्का शाकाहारी भोजन करते हैं। जिससे वह अपने दिल को खुश रखते है सही खान पान से मन भी खुश रहता है और स्वास्थ्य भी।