जानें आपके शहर में कब दिखेगा सूर्य ग्रहण, पूरा टाइम टेबल

सूर्यग्रहण की शुरुआत हुए अब एक घंटा हो चुका है। ये साल 2020 का पहला सूर्यग्रहण है। ग्रहण का आंशिक रूप सुबह 9:16 बजे शुरू हो गया है। वलयाकार (रिंग की तरह) रूप सुबह 10:19 बजे शुरू होकर दोपहर 2:02 बजे खत्म होगा। वहीं ग्रहण का आंशिक रूप दोपहर 3:04 बजे समाप्त होगा। 25 साल बाद ये पहला मौका है जब वलायाकार यानी अंगूठी की तरह दिखने वाला ग्रहण लगा है। सूर्य ग्रहण के दौरान भारत के कई शहरों में आसमान में सूर्य का घेरा एक चमकती अंगूठी की तरह नजर आएगा। इससे पहले वर्ष 1995 में इस तरह का ग्रहण देखा गया था।

अद्भुत है सूर्य ग्रहण का नजारा, LIVE देखने के लिए क्लिक करे

उत्तर भारत के कुछ क्षेत्रों में दोपहर के करीब सूर्य ग्रहण एक सुंदर वलयाकार रूप (अंगूठी के आकार का) में दिखेगा, क्योंकि चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह से नहीं ढक पाएगा। वहीं जब चंद्रमा पूरी तरह सूर्य को ढक लेता है तो इसे रिंग ऑफ फायर भी कहा जाता है। ग्रहण का ये नजारा सुबह उत्तर भारत के राजस्थान, हरियाणा और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा। इन राज्यों के भीतर भी कुछ प्रमुख स्थान हैं, जहां से साफ-साफ पूर्ण ग्रहण दिखेगा, जिनमें देहरादून, कुरुक्षेत्र, चमोली, जोशीमठ, सिरसा, सूरतगढ़ शामिल हैं।

ज्योतिषियों के मुताबिक लगभग 5 घंटे 49 मिनट तक यानी करीब 6 घंटे के इस ग्रहण (Solar Eclipse) में ग्रहों के संयोग से कई परिणाम देखने को मिल सकते हैं। सूर्य ग्रहण भले ही खगोलीय घटना हो, लेकिन धर्म-ज्योतिष और विज्ञान में इसके अपने मायने होते हैं। ज्योतिषों की मानें तो महामारी के दौर में लगने वाला सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) काफी अशुभ है। ये न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया में रोग और महामारी वाला ग्रहण साबित हो सकता है।

दिल्ली में छाएगा अंधेरा


मुंबई के नेहरू तारामंडल के निदेशक अरविंद परांजपे ने कहा कि दिल्ली जैसी जगहों पर दिन में 11 से 11:30 बजे तक 5-7 मिनट तक अंधेरा रहेगा।’ ऐसे में उन्होंने लोगों को आगाह किया कि सूर्य ग्रहण को खुली आंखों से बिलकुल भी न देखे।, यहां तक ​​कि बहुत कम समय के लिए भी बिना उपकरण के नहीं देखना चाहिए, इससे आंख की रोशनी प्रभावित हो सकती है।

कितना ढकेगा सूर्य

दिल्ली में लगभग 94%, गुवाहाटी में 80%, पटना में 78%, सिलचर में 75%, कोलकाता में 66%, मुंबई में 62%, बेंगलुरु में 37%, चेन्नई में 34%, पोर्ट ब्लेयर में 28% ग्रहण दिखाई देगा।

कहां कब दिखेगा

दिल्ली- 10:20-13:48
पटना- 10:14-13:44
रायपुर- 10:24-12:10
चडीगढ़- 10:22-13:47
शिमला- 10:23-13:48
रांची- 10:36-14:09
भोपाल- 10:14-13:47
रायपुर- 10:24-13:58
मुंबई- 10:00-13:47
जयपुर- 10:14-13:44
लखनऊ- 10:26-14:47
चेन्नई - 10:22-13:41
बेंगलुरु - 10:13-13:31