इस मोबाइल ऐप के जरिए आप भी बन जाए ‘Smart Consumer’, असली-नकली की ऐसे करे पहचान

अक्सर हम बाजार से कोई भी आईटम या सामान खरीदते है तो अक्सर तीन चीजों पर ध्यान देते है एक तो उसकी कीमत, दूसरा एक्सपायरी डेट, और तीसरा सर्टिफिकेशन डीटेल। अगर यह तीनों चीजें सही रहती है तो हम उस आइटम को खरीद लेते है लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान रखने वाली बात यह है कि हम जो आइटम खरीद रहे है वो असली भी है की नहीं। दरहसल, बाजारों में नकली प्रोडक्ट्स की भरमार है ऐसे में इन तीन चीजों की जानकारी ही काफी नहीं होती। इसके लिए भारत सरकार, डिपार्टमेंट ऑफ कंज्यूमर अफेयर और फूड सेफ्टी ऐंड स्टैंडर्ड्स ऑथेरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) अब NGO के ज़रिए एक ‘Smart Consumer’ ऐप तैयार किया है। इस ऐप के जरिये आपको प्रॉडक्ट की सही जानकारी मिल जाएगी। तो चलिए आज हम आपको इस बताते है कि ये ऐप जिससे प्रोडक्ट के असली-नकली होने की पहचान की जा सकती है कैसे इस्तेमाल करते है...

- इस Smart Consumer नाम की ऐप को आप प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते है। ये एंड्रॉयड और iOS दोनों पर मौजूद है। ये ऐप प्रोडक्ट के पीछे दिए गए बारकोड को स्केन (Scan) करती है।

- ऐप ओपेन करें और जिस प्रोडक्ट के बारे में आप जानना चाहते हैं, उसका कोड स्कैन करें।

- अगर बारकोड स्कैन नहीं हो पाता है तो, Barcode के पास लिखे नंबर (GTIN) को डाले।

- जैसे ही आप स्कैन करेंगे, उस प्रोडक्ट की सारी जानकारी आपके मोबाइल स्क्रीन पर आ जाएगी। इसमें मैन्युफैक्चरर, प्राइस, डेट, FSSAI लाइसेंस जैसी जानकारी आएगी।

- अगर आपके सामने स्कैन किए गए प्रोडक्ट की जानकारी नहीं आती है। तो या तो मैन्युफैक्चरर ने इसकी जानकारी ही नहीं दी, या तो ये प्रोडक्ट नकली है। कंफर्म करने के लिए प्रोडक्ट असली है या नकली, उसी प्रोडक्ट का दूसरा पैक लाएं। फिर अगर इसमें जानकारी आ जाती है तो समझ लें कि पहले वाला प्रोडक्ट फेक यानी कि नकली है।

- अगर किसी प्रोडक्ट की पैकेजिंग और स्टिकर खराब है, तब भी इस ऐप का इस्तेमाल करके उस प्रोडक्ट की सारी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

- अगर आप किसी प्रॉडक्ट से संतुष्ट नहीं हैं या फिर लगता है कि वह प्रोडक्ट नकली है तो आप उसके खिलाफ कंप्लेन भी कर सकते हैं।