अगर आप भी खाटूश्याम बाबा के भक्त हैं और जल्द ही श्याम जी के दरबार में दर्शन करने का विचार कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। खाटू श्याम मंदिर के कपाट विशेष पूजा और तिलक के कारण कुछ समय के लिए बंद रहेंगे। श्री श्याम मंदिर कमेटी ने इस बारे में एक आधिकारिक पत्र जारी किया है, जिसमें श्याम भक्तों को सूचित किया गया है कि 4 फरवरी 2025 को विशेष पूजा और तिलक के चलते मंदिर के कपाट 3 फरवरी 2025 रात 9:30 बजे से लेकर 4 फरवरी 2025 सुबह 5:00 बजे तक बंद रहेंगे। इस दौरान भक्तों को मंदिर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। कमेटी ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इस समय के बाद मंदिर में दर्शन के लिए आएं और व्यवस्था में सहयोग करें। दूर-दूर से आते हैं श्रद्धालु
खाटू श्याम जी के भक्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। लोग दूर-दूर से श्याम बाबा के दरबार में आकर अपनी मनोकामनाएं पूरी होने की प्रार्थना करते हैं। मान्यता है कि जो भक्त सच्चे मन से बाबा से अपनी इच्छा व्यक्त करते हैं, उनकी मनोकामनाएं अवश्य पूरी होती हैं।