हत्या के बाद दूसरी गर्लफ्रेंड को गिफ्ट कर दी थी श्रद्धा की अंगूठी, जंगल में मिली हड्डियों का DNA पिता से मैच

श्रद्धा हत्याकांड मामले में पुलिस पिछले 25 दिनों से जांच कर रही है। हैं। दिल्ली, हिमाचल से लेकर मुंबई तक, कई राज्यों में तफ्तीश को आगे बढ़ाया गया है। वो हथियार भी बरामद कर लिया गया है जिससे श्रद्धा की हत्या की गई थी। इसके अलावा आफताब का तीन बार पॉलीग्राफ टेस्ट भी करवा दिया गया है। कई सवालों के जवाब उसकी तरफ से दिए गए हैं। लेकिन आरोपी की चालाकी ऐसी है कि वो कई सवालों के ठीक तरह से जवाब नहीं दे रहा है। अगर जवाब दे भी रहा है तो वो केस को गुमराह करने के लिए। इस वजह से कई मौकों पर दिल्ली पुलिस की जांच बीच मझधार में भी फंस रही है।आफताब का पहला पॉलीग्राफ टेस्ट 22 नवंबर, दूसरा 24 और तीसरा 25 नवंबर को हुआ था। आफताब से 40 सवाल पूछे जा चुके हैं। वहीं इस बीच जांच में एक बड़ा खुलासा हुआ है।

बताया जा रहा है कि श्रद्धा की हत्या करने के बाद आफताब की एक दूसरी गर्लफ्रेंड भी थी। वो गर्लफ्रेंड उसके उस वाले फ्लैट में भी आई थी, जहां श्रद्धा की लाश को फ्रिज में रखा गया था। पुलिस के मुताबिक आफताब ने श्रद्धा को दी अंगूठी अपनी उस गर्लफ्रेंड को भी गिफ्ट कर दी थी। पुलिस ने उस अंगूठी को बरामद कर लिया है।

जंगल से मिली हड्डियां श्रद्धा की ही

उधर, फोरेंसिक जांच में पता चला है कि जंगल से मिली हड्डियां श्रद्धा की ही हैं। उनका DNA श्रद्धा के पिता से मैच हो गया है। अब पुलिस को रिपोर्ट्स का इंतजार है। स्पेशल CP (लॉ एंड ऑर्डर) सागर प्रीत हुड्डा ने कहा कि अभी तक DNA टेस्ट रिपोर्ट (पीड़ित के पार्ट्स की) नहीं मिली है।