श्रद्धा मर्डर केस: पॉलीग्राफ टेस्ट में आफताब ने कबूलीं ये 3 बातें, 1 दिसंबर को होगा नार्को टेस्ट

पॉलीग्राफी टेस्ट में आरोपी श्रद्धा मर्डर केस के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। आफताब ने पॉलीग्राफी टेस्ट में माना है कि उसने ही श्रद्धा की हत्या की। लेकिन आफताब को श्रद्धा की हत्या करने का कोई अफसोस नहीं है। आपको बता दे, पॉलीग्राफ टेस्ट की फाइनल रिपोर्ट बुधवार को आनी है। इसके बाद 1 दिसंबर को आफताब का नार्को टेस्ट किया जाएगा। दिल्ली की साकेत कोर्ट ने इसकी परमिशन दे दी है। 28 साल के आफताब ने 18 मई 2022 को आफताब पर श्रद्धा की गला दबाकर हत्या की थी। श्रद्धा आफताब की गर्लफ्रेंड थी। हत्या के बाद आफताब ने श्रद्धा के 35 टुकड़े कर फ्रिज में रखे थे जिनको रोज रात में महरौली के जंगल में फेंकने जाता था।

पूछताछ में आफताब ने कबूलीं ये 3 बातें

- आफताब ने हत्या के बाद लाश जंगल में फेंकने की बात स्वीकार की है।

- उसने बताया कि कई लड़कियों से उसने डेटिंग ऐप के जरिए दोस्ती की।

- श्रद्धा की हत्या से पहले और उसके बाद में भी उसके दूसरी लड़कियों से रिश्ते थे।