रूसी सेना पर आतंकी हमला, ताबड़तोड़ फायरिंग में 11 सैनिकों की मौत, 15 से अधिक घायल

यूक्रेन के साथ जारी जंग के बीच रूस आतंकी हमला हुआ है। रूस की सेना पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई है, जिसमें 11 रूसी सैनिकों की मौत हो गई है। 15 से ज्यादा सैनिक घायल बताए जा रहे हैं। रूस के रक्षा मंत्रालय बताया कि गोलीबारी दक्षिण-पश्चिमी रूस के बेलगोरोड इलाके में हुई है। यह शहर यूक्रेन की सीमा से सटा हुआ है।

रूस की सेना के अधिकारियों के मुताबिक गोलीबारी की घटना यूक्रेन के नजदीक आर्मी फायरिंग रेंज में हुई है। फायरिंग की घटना को 2 लोगों ने अंजाम दिया है। दोनों ही सैनिक शनिवार को बाकी सैनिकों के साथ फायरिंग की प्रैक्टिस कर रहे थे। इस दौरान ही उन्होंने अचानक बाकी सैनिकों पर गोलियां बरसाना शुरू कर दिया। रूस के सैनिकों ने जवाबी कार्रवाई में दोनों को मार गिराया। दोनों हमलावरों को रूस ने पूर्व सोवियत संघ का नागरिक बताया है।