शिमला : रिश्ते हुए शर्मसार, दामाद ने सास के साथ दुष्कर्म कर की अमानवीयता, हुई मौत

इस कलयुग के ज़माने में लोगों की गंदी सोच अपराध बढ़ने का कारण बनती जा रही हैं। कई बार अपराध की ये घटनाएं रिश्तों को भी शर्मसार करती हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला शिमला में शुक्रवार को हुई एक घटना में ठियोग उपमंडल में एक दामाद द्वारा अपनी 55 वर्षीय सास के साथ दुष्कर्म कर अमानवीयता की गई जिसके चलते महिला की अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी महिला के दामाद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार देर शाम पुलिस थाना ठियोग को सिविल अस्पताल से सूचना मिली कि किसी महिला के साथ मारपीट और दुष्कर्म हुआ है।

महिला नेपाल मूल की है। आरोप है कि महिला के दामाद ने उसके साथ मारपीट कर दुष्कर्म किया है। महिला को वीरवार रात अस्पताल उसके परिजनों ने पहुंचाया था। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए महिला की बिगड़ती हालत को देख उसे शिमला आईजीएमसी भेज दिया, जहां उसकी मौत हो गई। ठियोग पुलिस ने दुष्कर्म और हत्या के आरोप में महिला के दामाद को गिरफ्तार कर लिया।

डीएसपी ठियोग कुलविंद्र सिंह का कहना है कि उन्हें अस्पताल से फोन आया कि कोई महिला घायल अवस्था में आई है। इसके बाद पुलिस ने तफ्तीश शुरू की और आरोपी को पकड़कर उसे हिरासत में ले लिया। उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ पर महिला से अमानवीयता करने और महिला की हत्या के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।