चंडीगढ़ में भी 'पठान' फिल्म का विरोध, बजरंग दल की DC को शिकायत - इसे रिलीज न करें बिगड़ सकती है कानून व्यवस्था

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पठान' का देश भर में विरोध हो रहा है। यह विवाद फिल्म के पहले गाने ‘बेशर्म रंग’ के रिलीज के बाद से शुरू हो गया। इस गाने को 12 दिसंबर को रिलीज किया गया है। म्यूजिक वीडियो में एक सीन के दौरान दीपिका पादुकोण ऑरेंज कलर की बिकिनी पहने नजर आईं। कई संगठनों को दीपिका की बिकिनी में 'भगवा' रंग दिखा। इसके बाद हर तरफ इसे लेकर हंगामा मचा हुआ है। ऐसे में अब अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल के चंडीगढ़/पंजाब के अध्यक्ष विजय सिंह भारद्वाज ने चंडीगढ़ में फिल्म की रिलीज को रोकने की मांग की है। इसे लेकर उन्होंने चंडीगढ़ के डिप्टी कमिश्नर विनय प्रताप सिंह को ईमेल के जरिए अपनी शिकायत दर्ज करवाई है।

शिकायत में कहा गया है कि कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर शाहरुख खान की फिल्म पठान में फिल्म की एक्ट्रेस दीपिका पदुकोण द्वारा भगवा रंग के कपड़े पहनकर एक फिल्मी गाना गाया गया है। उस गाने में भगवा रंग को बेशर्म रंग कहा गया है। शिकायत में कहा गया है कि गाने में हिंदुओं के पूजनीय भगवा रंग की बेअदबी की गई है जिससे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। हिन्दू संगठनों ने इस फिल्म का विरोध करना है और विरोध करना शुरू कर दिया है।

DC से आग्रह किया गया है कि हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली फिल्म को चंडीगढ़ के किसी भी सिनेमाघर में प्रदर्शित करने की अनुमति न दी जाए। जिससे चंडीगढ़ के कानून व्यवस्था बनी रहे।

शिकायत में आगे कहा है कि वह हिन्दू संगठनों की और से चंडीगढ़ पुलिस को भी हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की एक FIR दर्ज करने का भी अनुरोध कर रहे हैं।

आपको बता दे, बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की एक अदालत में शुक्रवार को एक याचिका दायर कर ‘बेशरम रंग’ में हिंदुओं की ‘धार्मिक भावनाओं को आहत करने’ के आरोप में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण समेत 5 के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। ‘पठान’ का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। इसमें शाहरुख और दीपिका के अलावा जॉन अब्राहम, आशुतोष राणा, डिंपल कपाड़िया, गौतम रोड़े और शाजी चौधरी भी हैं। इसमें सलमान खान (Salman Khan) और ऋतिक रोशन का कैमियो भी होगा। यह फिल्म शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की मच-अवेटेड फिल्म पठान 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म में शाहरुख खान का खास अवतार दिखने वाला है।