मैनपुरी : मां के साथ मंदिर गई पांच साल की मासूम से दरिंदगी, आरोपी हुआ गिरफ्तार

मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना हुई जहां पांच साल की मासूम से दरिंदगी की गई। बच्ची की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए तो आरोपी बच्ची को लहूलुहान हालत में पड़ा छोड़कर भाग गया। स्थानीय लोगों ने बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, सूचना मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। दबिश देकर आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया।

करहल थाना क्षेत्र की एक बस्ती निवासी एक महिला गुरुवार की सुबह महाशिवरात्रि पर पूजा करने के लिए मंदिर गई थी। उनके साथ पांच साल की पुत्री भी थी। मां जब मंदिर में चली गई तो बच्ची बाहर खेलने लगी। आरोप है तभी आरोपी इरशाद वहां आया और बच्ची को मंदिर के पीछे ले गया। वहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।