बिहार : शादी का झांसा देकर 6 माह तक यौन शोषण, लड़की की गुहार पर SP ने दिए जांच के आदेश

बिहार के नालंदा से यौन शोषण का मामला सामने आया हैं जहां शादी का झांसा देकर युवक ने लड़की से 6 माह तक संबंध बनाए। मामला नगरनौसा थाना इलाके का हैं। 17 साल की लड़की का आरोप है कि युवक ने प्रेम जाल में फंसाया फिर उसने साथ गंदा काम किया। जब लड़की ने शादी करने की बात कही तो उसने कहा कि वह उससे शादी नहीं करेगा। वह किसी और लड़की से शादी करेगा। लड़की की गुहार पर एसपी अशोक मिश्रा ने संबधित थाना को जांच कर कार्रवाई करने का आदेश दे दिया। थानेदार नारदमुनि सिंह ने बताया कि पूर्व में किशोरी द्वारा मारपीट और मोबाइल छिनने का FIR दर्ज करवाया गया है। युवक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की गई थी आरोपित घर छोड़कर फरार है।

लड़की का आरोप है कि उसका बॉयफ्रेंड करीब 6 माह से उसका यौन शोषण कर रहा था। युवक ने पहले तो उसे प्रेम जाल में फंसा लिया। इसके बाद मोबाइल से घंटों बातचीत होने लगी। इसके बाद तक शारीरिक संबध भी बनाया। जब शादी की बात कही तो युवक ने इनकार कर दिया। लड़की ने बताया कि उसके बॉयफ्रेंड ने मोबाइल बंद कर बातचीत करना छोड़ दिया। अब वह दूसरी जगह शादी करने जा रहा है। जब इस बात की भनक उसे लगी तो वह उसके घर पर जाकर परिजनों को सारी बात बताया। युवक ने मारपीट की और मोबाइल छिन लिया। बुधवार दोपहर लड़की और उसके परिवार ने SP के पास न्याय की गुहार लगाई तो मामले का खुलासा हुआ। लड़की ने कहा कि उसका बॉयफ्रेंड दूसरी से शादी करने जा रहा है। उसपर कार्रवाई कीजिए।