UP में कोरोना कहर, अब 30 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल-कॉलेज, ऑनलाइन होगी पढ़ाई

उत्तरप्रदेश में कोरोना का कहर जारी हैं जहां आंकड़े बढ़ते हुए बीते दिन 22 लोगों ने अपनी जान गंवाई हैं जबकि 16142 नए संक्रमित मिले है। इस खतरे को देखते हुए यूपी सरकार ने 30 जनवरी तक सभी स्कूल-कॉलेज को बंद कर दिया है। इस दौरान सिर्फ ऑनलाइन पढ़ाई हो सकेगी। इस बीच प्रशासनिक स्टाफ स्कूल आ सकता है। लेकिन छात्रों को शिक्षण संस्थान में नहीं बुलाया जाएगा। इसके अलावा, छात्रों को सिर्फ वैक्सीनेशन के लिए स्कूल बुलाया जा सकता है।
इससे पहले 23 जनवरी तक के लिए सभी स्कूल-कॉलेज बंद किए गए थे। इसे अब एक हफ्ते के लिए और बढ़ा दिया गया है। यूपी में करीब एक महीने से स्कूल बंद चल रहे हैं। पहले 29 दिसंबर से परिषदीय स्कूलों को बंद किया गया। फिर हाईस्कूल और फिर इंटर तक के स्कूलों को बंद कर दिया। यूपी सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह फैसला लिया है। अब सभी स्कूल, कॉलेजों और विवि में 30 जनवरी तक ऑनलाइन पढ़ाई कराई जाएगी।
कोरोना ने UP में दिखाया मौत का तांडव, 22 लोगों ने गंवाई अपनी जान, मिले 16142 नए केस

कोरोना का दौर जारी हैं जिसका तांडव देखने को मिला बीते दिन उत्तर प्रदेश में जहां कोरोना की तीसरी लहर जानलेवा साबित होने लगी है और शुक्रवार को एक दिन में 22 कोविड मरीजों की मौत हो गई। यह तीसरी लहर में एक दिन में मौत का सबसे बड़ा आंकड़ा है। प्रदेश में शुक्रवार को 16,142 नए केस मिले हैं। सबसे ज्यादा लखनऊ में 2 हजार 290 केस सामने आए। वहीं, गौतम बुद्ध नगर में 1 हजार 465, मेरठ में 1 हजार 20, गजियाबाद में 778 और वाराणसी में 673 पॉजिटिव मिले हैं। वहीँ राज्य में 24 घंटे में 17 600 कोविड पॉजिटिव ठीक हुए हैं। एक्टिव केस की संख्या 95866 हो गई है। पॉजीटिविटी रेट जहां 1.97 फीसदी है, वहीं रिकवरी रेट 93.8 पहुंच गया है। इस दौरान 2 लाख 41 हजार 457 सैंपल के टेस्ट हुए हैं।