राजस्थान / लॉकडाउन की मार, प्राइवेट स्कूल का टीचर सब्जी बेचने पर मजबूर

कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण देश में लगे लॉकडाउन (Lockdown) ने लोगों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा कर दिया है। शहर से लेकर गांवों तक में इसका असर दिख रहा है। एमएससी, बीएड शिक्षक जो कभी स्कूल में पढ़ाते थे। वह अब सब्जी बेचने को मजबूर हैं। कुछ ऐसा ही चित्तौड़गढ़ के गांधीनगर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के रहने वाले नदंलाल खटीक की। किराए पर रहने वाले अध्यापक 47 साल के नदंलाल बीएससी, एमएससी, बीएड कर चुके हैं। वह प्राइवेट स्कूल में टीचर हैं।

लॉकडाउन की वजह से परिवार चलाना हुआ मुश्किल

15 मार्च से लॉकडाउन के बाद स्कूल बंद हो गए। स्कूल बंद होने से सैलरी मिलना बंद हो गई। नंदलाल साइंस, मैथ्स के ट्यूशन भी पढ़ाते हैं, लेकिन ट्यूशन के लिए भी कोई नहीं आ रहा है। परिवार चलाना मुश्किल हो गया, इसलिए अब पेट की खातिर घूम- घूम कर सब्जी बेचने को मजबूर हैं।
तीन बेटियां हैं

नंदलाल ने बताया कि उनके तीन बेटियां हैं। परिवार में पांच सदस्य हैं। इसके लिए ठेला किराए पर लिया। बड़ी सब्जी मंडी से सुबह जल्दी उठकर सामान लाते हैं। सुबह साढ़े 7 बजे से शाम 7 बजे तक शहर की गलियों में घूम-घूम कर सब्जी बेचते हैं। नंदलाल ने बताया कि सब्जी बेचने से जैसे-तैसे उनका परिवार चल रहा है। हालांकि, उन्हें उम्मीद है कि आने वाले दिनों में सबकुछ जब अच्छा हो जाएगा तब उन्हें फिर से स्कूल में काम मिलेगा।राजस्थान में संक्रमितों की संख्या हुई 13,216

आपको बता दे, राजस्थान में मंगलवार को कोरोना के 235 नए पॉजिटिव केस सामने आए। इनमें भरतपुर में 69, जयपुर में 41, उदयपुर में 20 जोधपुर में 18, अलवर में 13, सीकर में 11, पाली और झुंझुनू में 10-10, दौसा में 7, बीकानेर और टोंक में 6-6, भीलवाड़ा और सिरोही में 4-4. झालावाड़ में 3, राजसमंद, जालौर और डूंगरपुर में दो-दो, नगौर, करौली, धौलपुर, बाड़मेर और अजमेर में एक-एक सक्रमित मिला। राज्य में बाहर से आए 2 व्यक्ति भी संक्रमित मिले। जिसके बाद कुल संक्रमितों का आंकड़ा 13 हजार 216 पहुंच गया। वहीं, 7 की मौत हो गई। इनमें अलवर, भरतपुर, धौलपुर, जयपुर, जोधपुर, नागौर और सिरोही में एक-एक मौत हुई। जिसके बाद मौत का कुल आंकड़ा 308 पहुंच गया।