कोरोना को रोकने के लिए सऊदी अरब ने उठाया सख्त कदम, बिना आदेश के 'रेड लिस्ट' देश में जाने पर प्रतिबंध

कोरोना का कहर अभी भी जारी हैं जिसे लेकर तीन करोड़ की आबादी वाले सबसे बड़े खाड़ी राज्य द किंगडम सऊदी अरब में सख्ती बरती जा रही हैं। यहां मंगलवार को कोरोना के 1,379 नए मामले दर्ज किए गए थे। जिससे देश में अब कोरोना के कुल 520,774 मामले हो गए हैं और 8,189 मौतें हुईं। ूिश बीच सऊदी में सख्ती उठाते हुए भारत समेत 'रेड लिस्ट' देशों की यात्रा करने वाले नागरिकों पर तीन साल का यात्रा प्रतिबंध लगाया जा सकता है। अधिकारी ने कहा कि आंतरिक मंत्रालय इस बात पर जोर देता है कि नागरिकों को अभी भी रेड लिस्ट में शामिल देशों में बिना आदेश के जाने की अनुमति नहीं है।

इसके तहत सऊदी के आंतरिक मंत्रालय के अनुसार कुछ सऊदी नागरिक जिन्हें मार्च 2020 के बाद पहली बार मई में अधिकारियों की पूर्व अनुमति के बिना विदेश यात्रा करने की अनुमति दी गई थी, उन्होंने यात्रा नियमों का उल्लंघन किया था। मंत्रालय ने कहा कि अगर कोई भी इस मामले में दोषी साबित होता है तो उनकी वापसी कानूनी जवाबदेही और भारी दंड के अधीन होगा, साथ ही तीन साल के लिए यात्रा करने पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। सऊदी अरब ने भारत, अफगानिस्तान, अर्जेंटीना, ब्राजील, मिस्र, इथियोपिया, इंडोनेशिया, लेबनान, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, वियतनाम सहित कई देशों की यात्रा या पारगमन पर प्रतिबंध लगा दिया है।