दुनिया में कोरोना वायरस संक्रमण के अब तक 2 करोड़ 55 हजार 196 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 29 लाख 16 हजार 839 मरीज ठीक हो चुके हैं। 7 लाख 34 हजार 563 की मौत हो चुकी है। भारत समेत कई और देशों में भी धीरे-धीरे लॉकडाउन खुलना शुरू हो गया है और लोगों से सावधानी बरतने को कहा जा रहा है। लोगों से कहा गया है कि वे सफ़ाई का ध्यान रखें, हाथों को नियमित तौर पर साफ़ करते रहें, मास्क पहनें और एक-दूसरे के संपर्क में कम आएं यानी सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन करें। कोरोना से बचने के लिए लोगों से मास्क पहनने के लिए कहा जा रहा है। ऐसे में बाजार में कई तरह के मास्क मिल रहे है जिनमे से कुछ ऐसे है जिनको हम बार-बार इस्तेमाल कर सकते है। इनमें से एक है एन-95 मास्क। इस मास्क को दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है लेकिन इससे पहले इसको सैनेटाइज करना बेहद जरुरी है। शोधकर्ताओं के मुताबिक, अगर एन-95 मास्क को 50 मिनट तक 100 डिग्री सेल्सियस तापमान पर कुकर में रखें तो यह किटाणुमुक्त हो सकता है। इस दौरान मास्क के फिल्टर को किसी तरह का नुकसान नहीं होता है। न ही इसके लिए किसी रसायन की जरूरत है।
एन्वायर्नमेंट साइंस एंड टेक्नोलॉजी जर्नल में प्रकाशित शोध के मुताबिक, एन-95 मास्क (N-95 Mask) को इस तरह सैनेटाइज करके उसे दोबारा इस्तेमाल करने लायक बनाया जा सकता है। शोधकर्ता हेलेन नगुयेन के मुताबिक, कपडे वाला या सर्जिकल मास्क हमें ड्रॉपलेट्स से बचाते हैं लेकिन रेस्पिरेटर मास्क यानी एन-95 वायरस के बेहद बारीक से बारीक कण से भी सुरक्षित रखते हैं।
ऐसे अपने एन-95 मास्क को सैनेटाइज करें# इलेक्ट्रिक कुकर में पानी या नहीं होनी चाहिए
# अब कुकर में तौलिए को डबल फोल्ड करके बिछा दें, ताकि मास्क तक सीधे गर्माहट न पहुंचे
# अब कुकर का तापमान 50 मिनट के लिए 100 ड्रिग्री सेल्सियस तक कर दें
# 50 मिनट के बाद इसे ठंडा होने दें, अब मास्क दोबारा इस्तेमाल करने के लिए तैयार हैइस महामारी में मास्क की डिमांड बढ़ने से हेल्थ वर्करों को इसकी कमी से जूझना पड़ रहा है। अगर मास्क को दोबारा इस्तेमाल करने लायक बनाया जाता तो इसकी किल्लत से निपटा जा सकता है।