फ्लाइट में महिला यात्री के सामने करने लगा हस्तमैथुन, एयरपोर्ट पर हुआ अरेस्ट

इस्तानबुल से दिल्ली आ रही आ रही एक फ्लाइट में महिला यात्री के सामने अश्लील हरकत करने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। भारतीय महिला यात्री ने इस मामले में लिखित शिकायत दी है। महिला ने पुलिस को बताया कि उड़ान के दौरान उसके बगल में बेठा व्यक्ति हस्तमैथुन करने लगा। उसके बाद उन्होंने शोर मचाकर इसकी जानकारी क्रू मेंबर्स को दी। जिसके बाद व्यक्ति को अन्य सीट पर ले जाकर बैठाया गया। फ्लाइट के लैंड करने पर एयरपोर्ट पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह 4.10 बजे तुर्किश एयरलाइन्स की तरफ से कंट्रोल रूम को बताया गया कि फ्लाइट में एक शख्स खुलेआम गंदी हरकत कर रहा है। दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट को 4 बजकर 55 मिनट पर लैंड करना था। इसलिए सीआईएसएफ के जवान वहां पर इसके पहले ही पहुंच गए। एयरपोर्ट पर आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी की पहचान कृष्णा रिदज़हल के रूप में हुई है। मूल रूप से भारत के रहने वाले कृष्ण के पास रूसी पासपोर्ट है। उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 509 के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के बाद इसे थाने से जमानत भी मिल गई।