Russia Ukraine War: यूक्रेन के रिफ्यूजियों की संख्या 10 लाख पहुंची, एक और शहर पर रूसी सेना का कब्जा

यूक्रेन पर रूस का हमला लगातार आठवें दिन भी जारी है। यूक्रेन के अलग-अलग शहरों में रूस की बमबारी जारी है। खारकीव के साथ-साथ Severodonetsk शहर में भी बमबारी जारी है। वहां एक kindergarten स्कूल के बेसमेंट में 10 लोग फंस गए हैं। इसमें 8 बच्चे भी शामिल हैं। रूसी सेना ने दावा किया है कि यूक्रेन के Kherson शहर पर उनका कब्जा हो गया है। वहीं दूसरी तरफ यूक्रेन का दावा है कि 2 मार्च को उन्होंने रूस के 3 प्लेन और 2 हेलिकॉप्टर मार गिराए।

उधर, जंग की वजह से यूक्रेन छोड़ने वाले नागरिकों की संख्या 10 लाख के पार पहुंच गई है। यह सिर्फ 7 दिनों में हुआ है। UNHCR का कहना है कि एक हफ्ते में यूक्रेनी जनसंख्या का 2 फीसदी भाग वहां से चला गया है।

जेलेंस्की का जनता के नाम संदेश

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने यूक्रेन की जनता के नाम संदेश दिया है। कहा गया है कि सभी घुसपैठियों को समझना चाहिए उनको यहां कुछ नहीं मिलेगा। किसी को जीत हासिल नहीं होगी। चाहे वे ज्यादा उपकरणों और लोगों के साथ आ जाएं, इससे कुछ नहीं बदलेगा। वे हर जगह हारेंगे।