हमले का तीसरा दिन: यूक्रेन का दावा - मार गिराए रूस के 60 सैनिक

यूक्रेन पर रूस के हमले का आज तीसरा दिन है। शनिवार को राजधानी कीव समेत यूक्रेन के सभी अहम शहरों में धमाके हुए हैं। यूरोपीय संघ और अमेरिका ने रूस के खिलाफ लंबे समय तक प्रभाव डालने वाले नए प्रतिबंधों का ऐलान किया। यूरोपीय संघ की विदेश नीति के प्रमुख जोसेप बोरेल ने कहा, EU ने यूरोपीय संघ में रूसी संपत्ति को फ्रीज कर दिया है। उधर, ब्रिटेन ने रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर संपत्ति-फ्रीज प्रतिबंध लगाया है। उधर, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में रूस के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास किया गया। इस प्रस्ताव के पक्ष में 11 और विपक्ष में 1 वोट पड़ा। भारत, चीन और UAE ने वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया।

यूक्रेन ने अब रूसी मिलिट्री प्लेन मार गिराने के बाद दूसरा दावा किया है, यूक्रेन की सेना की ओर से कहा गया है कि हमले के दूसरे दिन यानी 25 फरवरी को कीव में 60 रूसी सैनिकों को मार गिराया है। वहीं, कीव से 40 किलोमीटर दूर दक्षिण में Vasylkiv में रूसी सैनिक घुस गए थे। यूक्रेन ने इन सैनिकों को तोड़फोड़ करने वाले तत्वों की संज्ञा दी। साथ ही कहा कि Vasylkiv में रूसी सैनिकों से भिड़ंत हुई। यूक्रेन का दावा है कि 37 हजार लोगों के शहर Vasylkiv में रूसी पैराट्रूपर्स ने हमला किया। इसमें यूक्रेन की सेना ने उन्हें करारा जवाब दिया है।