Russia Ukraine War: अमेरिका की चीन को चेतावनी, रूस की मदद न करे

रूस और यूक्रेन की जंग का आज 20वां दिन है। रूस और यूक्रेन के बीच चल रही शांति वार्ता सोमवार को भी अधूरी रही। लड़ाई खत्म करने के लिए किसी सहमति पर पहुंचने में दोनों ही पक्ष नाकाम रहे। यूक्रेनी डेलीगेशन के मेंबर मिखाइलो पोडोलिक ने कहा कि मीटिंग को 'टेक्नीकल पॉज' किया गया है और यह मंगलवार को भी जारी रहेगी। रूस औऱ यूक्रेन में युद्ध चल रहा है। इसी बीच चीन की ओर से रूस का समर्थन देने की बात सामने आ रही है। इसे लेकर अमेरिका के तेवर तीखे हो गए हैं। बता दें कि अमेरिका ने चीन को साफ तौर पर चेतावनी दी है कि रूस की मदद न करे।

उधर, रूस के सरकार समर्थित मीडिया ने अमेरिका पर चीन को लेकर झूठी खबरें फैलाने का आरोप लगाया है। रूसी मीडिया ने कहा कि अमेरिका दावा कर रहा है कि रूस ने चीन से यूक्रेन युद्ध के लिए सैन्य सहायता मांगी है। लेकिन यह बात सरासर झूठ है। अमेरिका, रूस के खिलाफ झूठी जानकारी फैला रहा है।