वैक्सीन की आधिकारिक तस्वीर आई सामने, पहला डोज दिया गया पुतिन की बेटी को, शरीर में बनी एंटीबॉडीज

कोरोना के बढ़ते मामले चिंता बढ़ा रहे हैं। दुनियाभर में संक्रमितों का आंकड़ा 2.20 करोड़ को पार कर चुका हैं। ऐसे में सभी की नजरें रूस की कोरोना वैक्सीन पर टिकी हुई हैं जिसकी आधिकारिक तस्वीर सामने आई हैं। रूस में इस वैक्सीन का पहला डोज राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की बेटी को दिया गया। जिसको लेकर सकारात्मक परिणाम दिखाई दे रहे हैं और उनके शरीर बनी एंटीबॉडीज बनने लगी हैं।

बता दें कि, पुतिन की दो बेटियां हैं, मारिया और कैटरीना। लेकिन उनकी किस बेटी को वैक्सीन का डोज दिया गया, इसकी जानकारी साझा नहीं की गई है। वैक्सीन का डोज देने के बाद पुतिन की बेटी के शरीर के तापमान में बदलाव रिकॉर्ड किया गया है।

पुतिन के मुताबिक, पहली डोज देने पर उसके शरीर का तापमान 38 डिग्री था। वहीं, जब उसे वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई तो तापमान एक डिग्री गिरकर 37 डिग्री हो गया। हालांकि, थोड़ी देर में शरीर का तापमान बढ़ा, जो धीरे-धीरे सामान्य हो गया।

रूस के राष्ट्रपति ने कहा कि वैक्सीन लगने के बाद उनकी बेटी अच्छा महसूस कर रही है। डॉक्टरों ने कहा है कि उनके शरीर में काफी संख्या में एंटीबॉडीज भी बन रही हैं। उन्होंने कहा कि वैक्सीन कई तरह की जांच से गुजरी है और यह मानव शरीर के लिए सुरक्षित है।

रूस ने इस वैक्सीन का नाम अपने पहले सैटेलाइट 'स्पुतनिक वी' के नाम पर रखा है। इस वैक्सीन को देश के रक्षा मंत्रालय के साथ समन्वय में गमलेया शोध संस्थान द्वारा विकसित किया गया है। 31 जुलाई को निर्मित नवीनतम डब्ल्यूएचओ अवलोकन के अनुसार, दुनिया भर में कुल 165 वैक्सीन पर काम चल रहा है। रूसी स्वायत्त निधि के प्रमुख ने कहा, स्पुतनिक वी वैक्सीन की एक अरब डोज के लिए उन्हें 20 से अधिक देशों से निवेदन मिला है।