पंजाब में पुलिस थाने पर रात एक बजे दागा गया ग्रेनेड, आतंकी पन्नू ने ली जिम्मेदारी

पंजाब के तरनतारन के सरहाली पुलिस स्टेशन को शुक्रवार की देर रात एक बजे हुए रॉकेट लॉन्चर हमने को एक तरफ सुरक्षा एजेंसियों ने आतंकी हमला बताया जा वहीं दूसरी तरह आतंकी गुरपतवंत पन्नू ने इसकी जिम्मेदारी ले ली है। पुलिस ने बताया कि इस हमले में रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड (RPG) का इस्तेमाल किया गया। आतंकी गुरपतवंत पन्नू ने इसकी जिम्मेदारी ले ली है। पुलिस ने बताया कि इस हमले में रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड (RPG)का इस्तेमाल किया गया। RPG को सुरक्षित कब्जे में रखा है और सांझ केंद्र को सील कर दिया गया है। SSP गुरमीत सिंह चौहान ने कहा कि जांच चल रही है।

मिली जानकारी के अनुसार यह हमला तरनतारन बठिंडा नेशनल हाईवे पर बने सरहाली पुलिस थाने के साथ बने सांझ केंद्र पर किया गया है। हमले में रॉकेट लांचर RPG का प्रयोग किया गया है। रात धमाके की आवाज सुनकर जब तक पुलिस सरहाली थाने से बाहर निकली, हमलावर फरार हो चुके थे।

थाने में रात के मुंशी, ड्यूटी अफसर और दो कॉन्स्टेबलों के अलावा कोई नहीं था। सांझ केंद्र भी बंद पड़ा था। जिसके चलते कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। फॉरेंसिक टीमें जांच के लिए पहुंच गई हैं।

पन्नू ने ली हमले की जिम्मेदारी

विदेश की धरती पर रह रहे सिख फार जस्टिस के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक वॉयस नोट भेज इस हमले की जिम्मेदारी ली है। पन्नू का कहना है कि जालंधर के लतीफपुरा में 1947 में पाकिस्तान से आकर बसे परिवारों को पंजाब सरकार ने बेघर किया है। यह उसी का बदला है।

पन्नू की सीएम भगवंत मान को धमकी

गुरपतवंत पन्नू ने वॉयस नोट में मुख्यमंत्री भगवंत मान को धमकी भी दी है। पन्नू का कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की राह पर चलने वालों को उन्हीं के पास भिजवा दिया जाएगा। अगर हिम्मत है तो आज तरनतारन का पुल लांघ कर दिखाओ, रिफ्रैंडम के समर्थक इंतजार कर रहे हैं। पन्नू ने चताया है कि पंजाब में घर-घर में रॉकेट लांचर व बम पहुंच चुके हैं। यही पंजाब को भारत की हकूमत से आजादी दिलाएंगे।