शादी के बंधन में बंधे प्रिंस हैरी और एक्ट्रेस मेगन मार्केल, तस्वीरे

कैसल में शनिवार को ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और एक्ट्रेस मेगन मार्केल शनिवार को शादी के बंधन में बंध गए। शादी के दौरान जोड़े ने कसमें खाईं और एक-दूसरे को अंगूठी पहनाईं। नव दंपति बेहद खुश और शांत नजर आ रहे थे। शादी समारोह में परंपरा और आधुनिकता का अद्भुत नजारा दिखा। इस रॉयल वेडिंग के गवाह विंडसर किले में शामिल होने वाले छह सो महमान बनें, जिनमें भारतीय एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का भी नाम शामिल है। पूरी दुनिया की नजरें इस रॉयल वेडिंग पर ही टिकीं हुईं थी और अब आखिरकार दोनों की शादी हो गई। इस साल की सबसे चर्चित शाही शादी विंडसर किले में हुई।

शादी के दौरान प्रिंस हैरी और मेगन मार्केल ने साथ रहने की कसमें खाईं और एक दूसरे को अंगूठियां पहनाकर हमेशा के लिए एक दूसरे के हो गए।

बता दें, प्रिंस हैरी को उनकी दादी यानी महारानी एलिजाबेथ द्वारा ड्यूक ऑफ ससेक्स की उपाधि दी गई है। वहीं अब शादी के बाद मेगन डचेज ऑफ ससेक्स बन गई हैं। दोनों की शादी का समारोह शनिवार दुपहर को शुरू हुआ था और शादी के बाद नवविवाहित जोड़ा शहर में घूमने के लिए निकल गया था।

ब्रिटेन के राजघराने में प्रिंस हैरी छठवे स्थान पर हैं, जो राजगद्दी पर बैठेंगे। उनको अर्ल ऑफ डम्बाटन और बैरन किलकील की उपाधि भी दी जा चुकी है। मार्केल के पिता थॉमस बिमार होने के कारण अपनी बेटी की शादी में शामिल नहीं हो पाए। बता दें, दोनों की शादी को खास और यादगार बनाने के लिए कई तरह की तैयारियां कई गईं। शादी के स्टेज पर फूलों की सजावट से लेकर खानपान तक सबकुछ एकदम खास हो इसके लिए करोड़ों रुपये खर्च किए गए। इसके अलावा शादी समारोह को देखने जुटी भीड़ के लिए भी खास कॉफी और नाश्ते का इंतजाम किया गया था। मेहमानों के अलावा दुल्हन को शादी का हर पल याद रहे इसके लिए भी तैयारी की गई थी। टेलीग्राफ पर प्रकाशित खबर के मुताबिक मेगन शादी में मशहूर डिजाइनर राल्फ एंड रूसो की ड्रेस पहनी थी। इस ड्रेस की कीमत तकरीबन 1.8 करोड़ रुपये है।