IPL 2020 : ICC नियम तोड़ने पर राजस्थान के उथप्पा को मिली चेतावनी, गेंद पर लार लगाने का आरोप

बीते दिन बुधवार को राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स का मैच हुआ था जिसमें राजस्थान को हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में राजस्थान के खिलाड़ी रोबिन उथप्पा पर ICC नियम तोड़ने का आरोप लगा और उन्हें इसके लिए चेतावनी दी गई। दरअसल, रोबिन उथप्पा द्वारा गेंद पर लार लगाई गई जो कि कोरोना के बाद से ही ICC नियम का उल्लंघन हैं। इसके बाद उन्हें अंपायर द्वारा चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।

दरअसल कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ मैच में फील्डिंग के दौरान तीसरे ओवर की चौथी पर रोबिन उथप्पा ने सुनील नरेन का आसान कैच छोड़ दिया। इसके बाद उन्होंने गेंद पर लार लगाकर उसे गेंदबाज जयदेव उनादकट को वापस किया।
बता दें कि कोविड-19 महामारी के संक्रमण की रोकथाम के लिए आईसीसी ने क्रिकेट के मैदान में कई बदलाव किए हैं। इसमें गेंद पर लार या थूक लगाने पर प्रतिबंध लगाना भी शामिल है। आईसीसी के इस नियम को तोड़ने पर शुरुआती चेतावनी के साथ पेनाल्टी का प्रावधान है।गौरतलब है कि कोविड-19 महामारी के चलते आईसीसी ने कुछ नए नियम बनाए हैं। आईसीसी के नियम के अनुसार गेंद चमकाने के लिए थूक लगाने पर एक टीम को प्रति पारी दो बार चेतावनी दी जा सकती है। लेकिन, ऐसा बार-बार करने पर पेनाल्टी के तौर पर बल्लेबाजी कर रही टीम को पांच रन दिए जाने का प्रावधान किया गया है।