गुजरात : महिला ने 12 लोगों पर लगाया बलात्कार का आरोप, मामला दर्ज

गुजरात के पालनपुर इलाके में रहने वाली एक महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है कि करीब दो महीने पहले 12 लोगों ने उसका सामूहिक बलात्कार किया था, जिसके एक बाद मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने इस खबर की जानकारी दी।


उप निरीक्षक वी आर पटेल ने बताया कि गुजरात के बनासकांठा जिला के पालनपुर तालुका के गढ़ गांव की निवासी 35 वर्षीय पीड़िता ने सोमवार रात गढ़ पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करायी।


महिला ने बताया कि 12 में चार व्यक्तियों को वह जानती हैं। अधिकारी ने बताया कि हम इस मामले की जांच कर रहे हैं।